विज्ञापन

कंपनी ने अचानक नौकरी से निकाल दिया? सरकार का यह ऐप करेगा मदद, घर बैठे जानें अपने हक

कई बार कर्मचारियों को बिना सही कारण बताए या तय प्रोसेस का पालन किए बिना नौकरी से निकाल दिया जाता है. ऐसे मामलों में कर्मचारी यह नहीं समझ पाते कि उनके पास क्या अधिकार हैं और उन्हें आगे क्या कदम उठाना चाहिए. ऐसी स्थिति में न्याय सेतु ऐप आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

कंपनी ने अचानक नौकरी से निकाल दिया? सरकार का यह ऐप करेगा मदद, घर बैठे जानें अपने हक
गलत तरीके से नौकरी गई तो क्या करें? घर बैठे जानें अपने कानूनी अधिकार
(P.C- NDTV)

बीते कुछ समय से बड़ी-बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी (लेऑफ) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. नौकरी अचानक चले जाना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल समय होता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि अगर किसी कर्मचारी को बिना सही वजह बताए या नियमों का पालन किए बिना नौकरी से निकाल दिया जाए, तो वह क्या कर सकता है और उसके अधिकार क्या हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो ये आर्टिकल आपके काम का साबित हो सकता है. 

बता दें कि इस स्थिति में आप घर बैठे अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए भारत सरकार के न्याय विभाग की ओर से 'न्याय सेतु' (Nyaya Setu) ऐप शुरू किया गया है. आइए जानते हैं कैसे ये ऐप आपके लिए मददगार हो सकता है.

क्या है न्याय सेतु ऐप?

न्याय सेतु ऐप का मकसद आम लोगों तक कानूनी जानकारी को आसान भाषा में पहुंचाना है. कई बार लोगों को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी नहीं होती. ऐसे में वे समझ नहीं पाते कि आगे क्या कदम उठाना चाहिए. यह ऐप आपको सही जानकारी देकर जागरूक बनाता है.

नौकरी से निकाले जाने पर कैसे करेगा मदद?

अगर किसी कर्मचारी को बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया जाता है या कंपनी तय प्रोसेस का पालन नहीं करती है, तो इस ऐप के जरिए आप जान सकते हैं कि श्रम कानूनों के तहत आपके क्या अधिकार हैं. साथ ही, यह भी समझ सकते हैं कि ऐसी स्थिति में आप कौन-कौन से कानूनी रास्ते अपना सकते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा सकते हैं.

घर बैठे मिलेगी जरूरी कानूनी जानकारी

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको छोटी-छोटी कानूनी जानकारी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने मोबाइल फोन पर ही जरूरी कानूनी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. 

न्याय सेतु ऐप कैसे डाउनलोड करें?

न्याय सेतु ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है. इसके अलावा, कानून एवं न्याय मंत्रालय (Ministry of Law and Justice) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसका क्यूआर कोड शेयर किया है. आप इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे में अगर आपको लगता है कि कंपनी ने आपको गलत तरीके से नौकरी से निकाला है, तो चुप बैठने या घबराने के बजाय सबसे पहले अपने अधिकारों की जानकारी लें. सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है.

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में जमीन के रिकॉर्ड होंगे बिल्कुल साफ, जानिए क्या है धारा 34 और दाखिल-खारिज की पूरी प्रक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Layoff, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com