विज्ञापन

कार में घुस गया है चूहा? तुरंत करें ये 5 काम, वरना हो सकता है हजारों का नुकसान

क्या आपकी गाड़ी बीच रास्ते में रुक जाती है? अगर हां, तो इसके पीछे सिर्फ इंजन ही नहीं बल्कि चूहे भी जिम्मेदार हो सकते हैं। यहां हम जानेंगे आखिर गाड़ी क्यों है चूहों की पसंदीदा जगह और कैसे गाड़ी को रखें इनसे सुरक्षित...

कार में घुस गया है चूहा? तुरंत करें ये 5 काम, वरना हो सकता है हजारों का नुकसान
Car Safety Tip: कार में चूहा घुस जाए तो क्या करें? जानें गाड़ी को नुकसान से बचाने के आसान ट्रिक्स
NDTV graphics

बीच रास्ते पर जब भी आपकी कार खराब हो जाती है, तो कई लोग इसका जिम्मेदार इंजन या बैटरी ठहरा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं हर बार कार खराब या बंद होने के पीछे बैटरी या इंजन जिम्मेदार नहीं होते हैं. कई बार चूहे भी आपकी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं? एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई सालों से चूहों या अन्य इस तरह के जीवों की वजह से वाहनों में होने वाली खराबियों के मामलों बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इतना ही नहीं, मौसम बदलने के दौरान, मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम यह मामले और ज्यादा बढ़ जाते हैं, जो वाहन मालिकों के लिए बढ़ती चिंता का संकेत है. यहां हम जानेंगे चूहा कार में घुस जाए, तो क्या करना चाहिए?

गाड़ी में क्यों घुस जाते हैं चूहे?

सर्दियों के मौसम में गाड़ियों को जानवरों से होने वाला नुकसान सबसे ज्यादा होता है. दरअसल, ठंड के दौरान चूहे और अन्य छोटे जीव गर्माहट की तलाश में कारों के इंजन और दूसरे हिस्सों में घुस जाते हैं, जिससे वे तारों और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आपको अपनी गाड़ियों का नियमित रूप से जांच करना चाहिए.

गाड़ी में चूहे घुस जाएं, तो क्या करें?

  • अगर आपकी गाड़ी में चूहे घुस गए हैं या फिर घुसने की संभावना है, तो ऐसी स्थिति में अपनी गाड़ी को समय-समय पर साफ करके रखें.
  • यदि आपकी गाड़ी में किसी भी तरह का खाने का समान रखा है, तो उसे सबसे पहले निकाल दें और फिर गाड़ी के अंदर पेपरमिंट का छिड़काव करें.
  • अगर बार-बार चूहे घुस रहे हैं, तो चूहे के आने का रास्त पता करें और उस स्थान को सील कर दें.
  • लंबे समय तक एक ही जगह पर गाड़ी खड़ी न करें और समय-समय पर गाड़ी चलाते रहें.
  • किसी भी झाड़ी के पास अपनी गाड़ी खड़ी न करें, जहां चूहें होने की संभावना रहती है.

ये भी पढ़ें - घर में चूहों से हैं परेशान? ये फ्री Android ऐप मिनटों में कर सकता है मदद, जानें कैसे करता है काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Car Ac Cleaning, Rat, Rat Attack, Rat Bite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com