विज्ञापन

घर के पास पार्क आपकी गाड़ी पर गिरा पेड़, तो तुरंत आपको करना चाहिये यह 3 काम, तभी मिलेगा इंश्योरेंस

गाड़ी पर पेड़ गिरने से नुकसान अगर काफी बड़ा हुआ है तो आपको तुरंत तीन काम करना चाहिए. अगर आप यह काम नहीं करते हैं तो आपको इंश्योरेंस मिलने में परेशानी हो सकती है.

घर के पास पार्क आपकी गाड़ी पर गिरा पेड़, तो तुरंत आपको करना चाहिये यह 3 काम, तभी मिलेगा इंश्योरेंस
गाड़ी पर गिरा पेड़ तो कैसे मिलेगा इंश्योरेंस
IANS

अकसर लोग अपनी गाड़ी घर के आगे पार्क करते हैं, गाड़ी में धूप न लगे इसलिए वह पेड़ के नीचे खड़ी कर देते हैं. लेकिन बारिश के समय में कई बार ऐसा होता है कि हादसा होता है और खड़ी गाड़ी पर पेड़ गिर जाता है. इससे गाड़ी को काफी नुकसान होता है. लेकिन ऐसा हादसा हो तो आपको किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. गाड़ी पर पेड़ गिर जाए तो तुरंत वहां जाना सुरक्षित नहीं है. क्योंकि पेड़ के साथ आस-पास बिजली का कोई तार भी टूटा हो सकता है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है.

गाड़ी पर पेड़ गिरने से नुकसान अगर काफी बड़ा हुआ है तो आपको तुरंत तीन काम करना चाहिए. अगर आप यह काम नहीं करते हैं तो आपको इंश्योरेंस मिलने में परेशानी हो सकती है.

  1. हादसे के बाद सबसे पहले बिना कार हटाए तुरंत अपनी गाड़ी की फोटो और वीडियो बना लें.
  2. आप तुरंत इंश्योरेंस कंपनी को फोन लगा कर इसकी सूचना दें और बीमा सर्वेयर का इंतजार करें.
  3. पेड़ सरकारी जमीन या पार्क का है तो नगर निगम और पुलिस को सूचना दें.

कैसे मिलेगा इंश्योरेंस का पैसा

अगर आपने अपनी गाड़ी का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस करा रखा है तो प्राकृतिक आपदा या पेड़ गिरने से हुए नुकसान का पूरा क्लेम आपको मिल सकता है. हालांकि केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराया है तो आपको नुकसान का पैसा बीमा कंपनी से नहीं मिल पाएगा. आप फोन कर बीमा कंपनी को सूचना दें और सर्वेयर के आने का इंतजार करें. सर्वेयर जांच कर नुकसान का आकलन करेगा. इसके बाद आप क्लेम का आवेदन करें. सर्वेयर की जांच होने के बाद ही आप गाड़ी को वहां से हटाने का निर्णय लें.

मिल सकता है मुआवजा

सड़क और पार्क का पेड़ नगर निगम या स्थानीय प्राधिकरण के अंतर्गत आता है. अगर जर्जर पेड़ को लेकर पहले से शिकायत की गई हो या और किसी कारण से नगर निगम की लापरवाही साबित होती है तो आप इसका हर्जाना यानी मुआवजा की मांग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः गाड़ी में तेल भरवाने का सही समय क्या है? समझिए सही समय पर पेट्रोल लेने का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tree Fall Down, Tree Fall On Bikers, Car Insurance Claim, Comprehensive Insurance, Tree Branch Fall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com