विज्ञापन

Ganga Expressway Bus Service: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ दौड़ेगी यूपी रोडवेज, जानिए किराया, समय और स्टोपेज

Ganga Expressway Bus Service: प्रयागराज से मेरठ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यूपी रोडवेज ने गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ के बीच सीधी बस सेवा शुरू है.

Ganga Expressway Bus Service: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ दौड़ेगी यूपी रोडवेज, जानिए किराया, समय और स्टोपेज
UP Roadways to Run from Prayagraj to Meerut
file photo

Ganga Expressway Bus Service: यूपी रोडवेज ने गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ के बीच सीधी बस सेवा शुरू आज यानी सोमवार से शुरू कर दी है. इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच की दूरी न सिर्फ कम हो जाएगी बल्कि यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे. यह बस हर सोमवार सुबह 10 बजे विद्या वाहिनी मैदान से मेरठ के लिए रवाना होगी. यह बस 594 किमी की दूरी को लगभग 6-8 घंटे में पूरा करेगी, जिसका किराया 839 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है. बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक और तेज यात्रा का नया विकल्प प्रदान करेगी.

गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ दौड़ेगी यूपी रोडवेज

गंगा एक्सप्रेसवे पर बसों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो को सौंपा गया है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सफर के दौरान बस के अंदर ठंडे पानी के केन रखवाने की व्यवस्था की है. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह स्टॉपेज तय किए गए हैं, जहां यात्री उतरकर जलपान और नाश्ता कर सकेंगे.

गंगा एक्सप्रेसवे बस सेवा स्टोपेज

यह बस प्रयागराज से मेरठ चलेगी. इस बस का किराया 839 रुपये यानी प्रयागराज से मेरठ रखा गया है. इस बस का स्टोपेज मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे के प्रमुख इंटरचेंज और जिले जैसे रायबरेली, ऊंचाहार, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़ रहेगा.

यह भी पढ़ें:- IRCTC ने पशुपतिनाथ यात्रा के लिए शुरू की 'भारत गौरव' ट्रेन, इंदौर से नेपाल चलेगी ट्रेन, जानिए टाइमिंग, रूट और बुकिंग

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यह बस फिलहाल ट्रायल के तौर पर सेवा शुरू की जा रही है. यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए आगे नियमित संचालन किया जाएगा. गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए सफर पहले की तुलना में आसान और कम समय वाला होगा. आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या और स्टॉपेज बढ़ाए जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com