अगर आप उत्तर प्रदेश में अपना घर खरीदना चाहते हैं, प्लॉट लेना चाहते हैं या निवेश के लिए कोई अच्छी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की साबित हो सकती है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UP Housing And Development Board) ने मेरठ में खाली पड़ी संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा की है. इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है. इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि UP Housing Board की मेगा E-नीलामी के लिए कैसे आवेदन करें.
UP Housing Board की मेगा E-नीलामी
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) द्वारा मेरठ में 53 संपत्तियों की मेगा ई-नीलामी 30 जून को आयोजित की जा रही है. इसके तहत आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट या संपत्तियों के लिए बोली लगाई जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है. ऐसे में 29 जून से पहले ही आपको आवेदन करना होगा.
ई-नीलामी में शामिल संपत्तियों का विवरण
- नीलामी में 35 वर्ग मीटर से लेकर 2500 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं.
- जागृति विहार एक्सटेंशन- 50 से 7036 वर्ग मीटर के 23 व्यावसायिक भूखंड और ग्रुप हाउसिंग के 7 भूखंड हैं.
- शास्त्रीनगर (योजना संख्या 3)- 78 और 200 वर्ग मीटर के व्यावसायिक भूखंड हैं.
- माधवपुरम- ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंड और स्कूल-कॉलेज के लिए आरक्षित भूखंड हैं.
- परिवहन नगर- 8 व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं.
कैसे करें आवेदन
पंजीकरण- आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पर जाएं.
ई-नीलामी पोर्टल- 'Online Services' विकल्प पर क्लिक करके ई-नीलामी अनुभाग चुनें, जो आपको सीधे ई-ऑक्शन पोर्टल पर ले जाएगा.
संपत्ति का चयन- अपना शहर (मेरठ) और योजना का चयन करके उपलब्ध संपत्तियों की सूची देखें.
टोकन राशि जमा करना- संपत्ति की आरक्षित कीमत का लगभग 10% टोकन राशि के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा.
दस्तावेज अपलोड- आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें.
बोली लगाना- 30 जून को निर्धारित तिथि और समय पर पोर्टल पर लॉग इन करके नीलामी में भाग लें.
यह भी पढ़ें:- आपका LPG सिलेंडर कहां पहुंचा, बुकिंग के बाद सिलेंडर की लाइव लोकेशन मोबाइल पर, ऐसे देखें डिलीवरी स्टेटस और टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं