विज्ञापन

UP में डेयरी खोलने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही 50% तक सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Nandini Krishak Samriddhi Yojana: साल 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए 'नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' शुरू की थी. इस योजना के तहत आप 25 देसी गायों के साथ एक बड़ा डेयरी यूनिट शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में-

UP में डेयरी खोलने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही 50% तक सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
डेयरी खोलने पर मिलेगी सब्सिडी

Nandini Krishak Samriddhi Yojana: अगर आप किसान हैं और खेती के साथ-साथ कोई अन्य काम शुरू करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. हर महीने पक्की कमाई के लिए आप डेयरी बिजनेस शुरू कर सकते हैं. खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए ये बिजनेस और फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए अच्छी-खासी सब्सिडी दे रही है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

यह भी पढ़ें- 1 महीने में कितने सिलेंडर बुक करवा सकते हैं आप, घर में शादी या फंक्शन होने पर कितने सिलेंडर ले सकते हैं? जान लें LPG Cylinder बुक करने के नए नियम

डेयरी खोलने पर मिलेगी सब्सिडी

दरअसल, साल 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए 'नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' शुरू की थी. इस योजना के तहत आप 25 देसी गायों के साथ एक बड़ा डेयरी यूनिट शुरू कर सकते हैं. इस योजना में साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी अच्छी नस्ल की गायें रखी जा सकती हैं. आप एक ही नस्ल या मिलाकर भी डेयरी शुरू कर सकते हैं. इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 62 लाख रुपये खर्च आता है, जिसमें सरकार 50% यानी लगभग 31 लाख रुपये तक सब्सिडी देती है. बाकी पैसे में से 35% आप बैंक से लोन ले सकते हैं और 15% पैसा आपको खुद लगाना होगा. 

तीन हिस्सों में मिलेगा पैसा

सरकार का पैसा तीन हिस्सों में मिलता है. पहला हिस्सा (50%) तब मिलेगा जब आप डेयरी का ढांचा तैयार कर लेंगे. दूसरा हिस्सा (25%) गाय खरीदने के बाद मिलेगा. तीसरा और आखिरी हिस्सा (25%) तब मिलेगा जब आपकी गायों से कम से कम 10 बछड़े पैदा हो जाएंगे.

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं. जैसे- 

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसे कम से कम 3 साल का पशुपालन का अनुभव होना चाहिए. 
  • डेयरी के लिए 0.5 एकड़ जमीन और चारा उगाने के लिए 1.5 एकड़ जमीन जरूरी है.
चाहिए होंगे ये दस्तावेज

आपके पास राशन कार्ड, बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, मोबाइल नंबर और पशुपालन अनुभव का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा जमीन से संबंधित जानकारी भी देनी होती है. सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही आवेदन आगे बढ़ता है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन ऑफलाइन होता है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में जाकर फॉर्म लेना होगा और उसे भरकर जमा करना होगा. अगर ज्यादा लोग आवेदन करते हैं, तो चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जाता है.

इस योजना से न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि गांव में रोजगार भी बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में सुधार होगा. ऐसे में अगर आप सही तरीके से शुरुआत करें, तो डेयरी बिजनेस आपके लिए अच्छा कमाई का जरिया बन सकता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com