विज्ञापन

यूपी में कब मिलेगा सितंबर महीने का फ्री राशन, सामने आई तारीख

सितंबर महीने में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो ग्राम राशन जिसमें 14 किलो ग्राम गेहूं और 21 किलो ग्राम चावल दिया जाएगा. इसके साथ 18 रुपये प्रति किलो रुपये की दर से 3 किलो ग्राम चीनी भी मिलेगी. 

यूपी में कब मिलेगा सितंबर महीने का फ्री राशन, सामने आई तारीख
यूपी में सितंबर महीने का राशन होगा वितरण
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

यूपी के राशन कार्ड धारकों को सितंबर महीने में मिलने वाले फ्री राशन के वितरण होने का इंतजार है. लेकिन अब उन्हें इंतजार करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि फ्री राशन वितरण की तारीख सामने आ चुकी है. बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में फ्री राशन वितरण की शुरुआत गुरुवार (10 सितंबर) शुरू होने वाली है. यह राशन वितरण का काम दो पालियों में किया जाएगा. वहीं यह 25 सितंबर तक लोग फ्री राशन ले सकते हैं.

खास बात यह है कि सितंबर महीने में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो ग्राम राशन जिसमें 14 किलो ग्राम गेहूं और 21 किलो ग्राम चावल दिया जाएगा. इसके साथ 18 रुपये प्रति किलो रुपये की दर से 3 किलो ग्राम चीनी भी मिलेगी. 

यूपी वालों को मिलेगा सस्ता चीनी

राशन कार्ड धारकों को सरकार 18 रुपये किलो के दाम पर 3 किलो चीनी फ्री राशन के साथ देने का फैसला किया है. यानी 54 रुपये में उन्हें 3 किलो चीनी दी जाएगी. यह 3 किलो चीनी प्रति राशन कार्ड पर दिया जाएगा. वहीं वितरण के दौरान कार्डधारक पोर्टेबिलिटी सुविधा के मुताबिक किसी भी कोटे की दुकान से राशन ले सकते हैं. हालांकि चीनी के मामले में पोर्टेबिलिटी सुविधा मान्य नहीं होगी. चीनी लेने के लिए कार्ड धारकों को मूल दुकान से ही प्राप्त करनी होगी. जहां वह कार्ड रजिस्टर्ड है.

राशन दो पालियों में होगा वितरण

राशन का वितरण दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक वितरण होगा. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक वितरण किया जाएगा. कार्ड धारियों को जिन्हें KYC की वजह से राशन नहीं मिल पाएगा. उन लाभर्थियों को मोबाइल OTP वेरीफिकेशन के जरिए फ्री राशन दिया जा सकेगा.

राशन वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो आप विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 और 1800-1800-150 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. शिकायत सत्य पाए जाने पर नियम के तहत कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ेंः 1 अक्टूबर से किन लोगों का राशन कार्ड हो जाएगा बंद, 21 सितंबर तक है डेडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ration Card, Ration Card Benefits, UP Free Ration, PDS Ration, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com