केंद्र सरकार ने आगमी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को ये बड़ी सौगात दी है. मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) यानी यूपीएस (UPS) को लागू करने का फैसला किया है. जिसके बाद से देशभर में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर चर्चा हो रही है. सरकार इसे 1 अप्रैल 2025 से लागू करने की तैयारी में है.ऐसे में हर सरकारी कर्मचारी को लिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर यूनिफाइड पेंशन स्कीम क्या है? इसके फायदे क्या-क्या हैं? इसके तहत किसे पेंशन का मिल पाएगा और जिन लोगों ने नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS के तहत फायदा लिया है, क्या वे अब इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं? क्या NPS से UPS में स्विच किया जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं...
करीब 23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा UPS का फायदा
हाल में केंद्र सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम का ऐलान किया है. जिसका नाम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) है. इस योजना का मकसद सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद गारंटीड पेंशन देना है. इसका फायदा केंद्र सरकार के करीब 23 लाख कर्मचारियों को मिलने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानें Unified Pension Scheme की 10 बड़ी बातें
- यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत 25 साल या इससे ज्यादा समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पूरी पेंशन का लाभ मिलेगा. उन्हें रिटायर होने के बाद हर महीने उनकी आखिरी 12 महीने की एवरेज सैलरी का आधा यानी 50% पेंशन के तौर पर दिया जाएगा. हालांकि, अगर कोई कर्मचारी 25 साल से कम काम करता है तो उसे उसी हिसाब से पेंशन दी जाएगी. इस स्कीम के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 साल काम करना जरूरी है.
- सरकार ने UPS पेंशन फंड में अपना योगदान भी बढ़ा दिया है.पहले इसमें सरकार की तरफ से 14 प्रतिशत का कॉन्ट्रीब्यूशन किया जाता था, लेकिन अब यूपीएस के तहत सरकार का कॉन्ट्रीब्शून बढ़कर 18.5 प्रतिशत हो गया है.
- यूपीएस के तहत कर्मचारी को फैमिली पेंशन का भी फायदा भी मिलेगा. यदि नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद किसी सरकारी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो पति या पत्नी को पेंशन दी जाएगी लेकिन पेंशन अमाउंट कर्मचारी को मिल रही पेंशन का 60 % होगा.
- यूपीएस के तहत सरकार ने एश्योर्ड मिनिमम पेंशन की भी गारंटी दी है. इसके तहत कम से कम 10 साल की काम करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन मिलेगी.
- यूनिफाइड पेंशन स्कीम के जरिये सरकारी कर्मचारियों को इंफ्लेशन इंडेक्सेशन का भी फायदा मिलेगा. यानी अगर महंगाई बढ़ती है तो रिटायर कर्मचारियों के साथ-साथ फैमिली पेंशन का लाभ उठा रहे लोगों को ज्यादा पेंशन मिलेगी.
- इतना ही नहीं, UPS के तहत सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा.यानी महंगाई के अनुसार नौकरी करने वाले या रिटायर कर्मचारियों की पेंशन भी बढ़ जाएगी.
- जब कोई कर्मचारी रिटायर हो जाएगा तो यूपीएस के तहत कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के अलावा सरकार की तरफ से कुछ एकमुश्त पैसे भी दिए जाएंगे.इसके तहत कर्मचारी को प्रत्येक छह माह की सर्विस के लिए उसके अंतिम मासिक वेतन यानी रिटायरमेंट के वक्त मिलने वाली बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 10 फ़ीसदी भुगतान किया जाएगा.इस एकमुश्त भुगतान से गारंटेड पेंशन की राशि या मात्रा कम नहीं की जाएगी.
- UPS के तहत पेंशन केवल उन लोगों के लिए ही उपलब्ध होगी जो फिलहाल NPS सब्सक्राइबर हैं .. इनमें रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं. साल 2004 में NPS के लागू किए जाने से लेकर 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले तक जितने भी कर्मचारी रिटायर होंगे, वे सभी यूपीएस के तहत पेंशन सुविधा ले सकेंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य सरकारें भी लागू कर सकेंगी. इससे राज्यों के 90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा.
- सरकारी कर्मचारी एनपीएस या यूपीएस में से कोई भी स्कीम चुन सकते हैं. अगर किसी कर्मचारी ने एक बार UPS के तहत लाभ लेने का फैसला कर लिया, तो वह NPS में फिर से नहीं लौट सकता है.
- सरकार का कहना है कि यूपीएस के लागू होने से 99 फीसदी कर्मचारियों को फायदा होने वाला है. UPS से सरकारी खजाने पर हर साल 6,250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है. हालांकि, कर्मचारियों की संख्या में बदलाव होते रहने से हर साल इसपर खर्च अलग-अलग होगा.
ये भी पढ़ें- क्या NPS की जगह लाया गया UPS? यह NPS और OPS से कितना अलग? वित्त मंत्री ने कही ये बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं