- किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी पर ट्रैक्टर.
- कृषि यंत्रों की खरीद पर भी 50% तक का अनुदान.
- योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के किसानों के लिए खेती-किसानी को आधुनिक और आसान बनाने के लिए एक बेहतरीन अवसर मिल रहा है. कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और ट्रैक्टरों की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे किसानों की लागत को कम किया जा सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके. कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए योजना चलाई जा रही है, इसके तहत किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा.
ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. या नजदीकी जनसेवा केंद्र पर भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद लॉटरी या चयन प्रक्रिया के जरिए किसानों का चयन किया जाएगा.
योजना में मिलने वाला लाभ
सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में आधुनिक तकनीक से जोड़ना है. इसके तहत पात्र किसानों को ट्रैक्टर और अन्य जरूरी कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान (Subsidy) दिया जा रहा है. इस योजना के माध्यम से न केवल ट्रैक्टर, बल्कि खेती में काम आने वाले अन्य उन्नत यंत्र भी सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे पारंपरिक खेती की तुलना में समय और श्रम दोनों की बचत होती है.
कैसे करें आवेदन और पात्रता?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि का विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा नियमों के तहत किसानों के खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की जाती है.
फिरोजाबाद के जो किसान भाई अपनी खेती को उन्नत बनाना चाहते हैं, वे कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी राजकीय कृषि कार्यालय से संपर्क कर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और समय रहते आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | स्मार्टफोन चलाने वाली महिलाओं के लिए है बीसी सखी योजना, हर महीने मिलते हैं 4000 रुपये, जानें कैसे करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं