विज्ञापन

अब दिल्ली में प्रदूषण से नहीं घुटेगा दम! राजधानी में यहां लगाए गए नए Air Purifier सिस्टम, जानिए कैसे करेंगे हवा साफ

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के कारण दम घोटू हवा को साफ करने के लिए अलग-अलग जगहों पर मेड इन इंडिया एयर प्यूरीफाइंग सिस्टम लगाए गए हैं. इन नई तकनीकों का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है.

अब दिल्ली में प्रदूषण से नहीं घुटेगा दम! राजधानी में यहां लगाए गए नए Air Purifier सिस्टम, जानिए कैसे करेंगे हवा साफ
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारी

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. इसके चलते दिल्ली सरकार ने बीते शनिवार को राजधानी में पॉल्यूशन से निपटने के लिए नई तकनीकों का ट्रायल शुरू कर दिया है. इसके तहत दिल्ली में अलग-अलग मेड इन इंडिया एयर प्यूरीफाइंग सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि प्रदूषण का निपटारा किया जा सके. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये प्यूरीफाइंग सिस्टम कहां लगाए गए हैं और ये कैसे काम करेंगे... 

यह भी पढ़ें: अब शॉपिंग के लिए नहीं पड़ेगी किसी पार्टनर की जरूरत! दिल्ली के बाजारों में किराये पर मिलेगा हेल्पर, बैग उठाने के लिए देने होंगे इतने पैसे

1. STR 101 फिल्टरलेस एयर प्योरिफायर

Latest and Breaking News on NDTV

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सक गुरु राम सिंह मार्ग पर STR 101 फिल्टरलेस एयर प्योरिफायर मशीनें लगाई गई हैं. इसके कुल 21 डिवाइस इस मार्ग पर लगाए गए हैं. ये मशीनें हवा में मौजूद धुआं, धूल, PM2.5 और PM10 जैसे छोटे कणों के साथ-साथ अन्य हानिकारक पॉल्यूटेंट को कंट्रोल करने का काम करती है. इस मशीन की खास बात है कि ये सिस्टम हर घंटे करीब 3 लाख लीटर हवा को साफ करने की क्षमता रखते हैं. 

2. ईवी माउंटेड एंटी स्मॉग गन

Latest and Breaking News on NDTV

भारत का पहला जीरो-एमिशन मूविंग एंटी-स्मॉग सिस्टम कीर्ति नगर और मायापुरी इलाके में तैनात किया गया है. यह खास सिस्टम सड़कों पर उड़ने वाली धूल और प्रदूषण को कम करने का काम करता है. इसके जरिए इन क्षेत्रों में साफ हवा का एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को साफ हवा में सांस लेने में आसानी होगी और सड़क पर विजिबिलिटी भी बेहतर होगी.

3. PAWAN III पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस

Latest and Breaking News on NDTV

'PAWAN III' पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास लगाया गया है. यह आधुनिक सिस्टम वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को सीधे सोर्स लेवल पर ही पकड़कर उसे ट्रीट करता है. फील्ड ट्रायल के दौरान इस डिवाइस से पार्टिकुलेट प्रदूषण में करीब 29% तक कमी दर्ज की गई है, जिससे आसपास की हवा को साफ बनाने में अच्छी मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 जून से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, स्मार्ट कार्ड होगा जारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com