विज्ञापन

इमरजेंसी है तो तत्काल टिकट और चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में मिल सकती है कंफर्म टिकट, रेलवे का नियम जानें

टिकट को लेकर रेलवे ने कई नियम बनाए हैं. इसी के तहत पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी आप टिकट बुक कर सकते हैं. अगर आखिरी वक्त में आप सीट की जांच करेंगे तो आपको खाली टिकट मिल सकता है.

इमरजेंसी है तो तत्काल टिकट और चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में मिल सकती है कंफर्म टिकट, रेलवे का नियम जानें
आखिरी वक्त में भी मिलता है ट्रेन का कंफर्म टिकट
IANS

ऐसा कई बार होता है कि आप अपनी रेल यात्रा शेड्यूल या प्लान नहीं कर पाते हैं. अचानक से और इमरजेंसी यात्रा का प्लान तैयार हो जाता है. ऐसे में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. वहीं त्यौहार के सीजन और शादियों के वक्त टिकट मिलना और भी मुश्किल होता है. कई बार टिकट की वजह से अचानक प्लान को टालना पड़ता है. हम सोचते हैं कि अब टाइम खत्म हो गया, तत्काल टिकट का भी समय निकल जाता है और चार्ट बनने के बाद तो कोई उम्मीद नहीं होती है. लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है. कुछ ट्रेनों में आखिरी समय में भी आपको कंफर्म टिकट मिल सकता है.

टिकट को लेकर रेलवे ने कई नियम बनाए हैं. इसी के तहत पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी आप टिकट बुक कर सकते हैं. अगर आखिरी वक्त में आप सीट की जांच करेंगे तो आपको खाली टिकट मिल सकता है, तब आप उसे Current Availability के तहत टिकट बुक कर सकते हैं. इसके जरिए ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले तक बुक किया जा सकता है. 

कैसे करें आखिरी वक्त में टिकट

आपको अपने यात्रा के स्थान के ट्रेन की जानकारी रखनी होगी. कई बार लास्ट टाइम में टिकट कैंसिल होने के बाद चार्ट बनने के बाद भी सीट खाली दिखाई देता है. ऐसे में आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर Current Availability के ऑप्शन पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. जैसे ही आपको कोई सीट खाली दिखाई दे तो आप टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज भी देने की जरूरत नहीं होती है. कई बार तो सामान्य किराए से कम पर भी कुछ प्रतिशत छूट के साथ टिकट मिल जाती है. आप टिकट काउंटर पर भी जाकर Current Availability चेक कर टिकट बुक करा सकते हैं.

TTE से भी कर सकते हैं टिकट की बात

अगर आप इमरजेंसी यात्रा कर रहे हैं और आपके पास वेटिंग टिकट है तो आप अपने ट्रेन में मौजूद टीटीई से भी सीट के लिए बात कर सकते हैं. कई बार टिकट बुकिंग के बावजूद यात्री अपनी सीट पर नहीं आता है. ऐसा आखिरी समय में प्लान कैंसिल या ट्रेन छूट जाने की वजह से भी होता है. ऐसे में आप टीटीई से बात करते हैं तो ऐसी सीट को टीटीई रेलवे नियमों के तहत आपको अलॉट कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः

रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत, आसान होगी चारधाम यात्रा जानें पूरा शेड्यूल और रूट

कल से आम लोगों के लिए चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें ट्रेन नंबर-शेड्यूल और स्टोपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Rail Ticket Booking, Rail Ticket Reservation, Rail Ticket News, Railway Reservation Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com