विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2025

Speed Post New Charges: महंगी हो गई स्‍पीड पोस्‍ट सेवा, जानिए नई दरें, OTP ट्रैकिंग समेत कई फीचर्स भी मिलेंगे

Speed Post Charges Increase: डाक विभाग ने नया रिवाइज्ड टैरिफ भी जारी किया है. स्पीड पोस्ट (डॉक्‍युमेंट्स) के टैरिफ को रिवाइज किया गया है. यहां जान लीजिए नई दरें:  

Speed Post New Charges: महंगी हो गई स्‍पीड पोस्‍ट सेवा, जानिए नई दरें, OTP ट्रैकिंग समेत कई फीचर्स भी मिलेंगे

अक्‍टूबर का महीना कई सारे बदलाव लेकर आया है. रेल टिकट रिजर्वेशन, बैंक के नियमों में बदलाव, एनपीएस में शेयरिंग, यूपीआई के नियम और एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव आज से लागू हुए हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ा है. ऐसा ही एक बड़ा बदलाव है, भारतीय डाक विभाग से जुड़ा. डाक विभाग (India Post) ने स्पीड पोस्ट की दरें बढ़ा दी हैं. नए टैरिफ में इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) को लोकल एरिया से दूर, देश में कहीं भी भेजने के लिए बेस-प्राइस 47 रुपये तय किया गया है. ये 50 ग्राम तक के डॉक्‍यूमेंट/चिट्ठी/नोटिस वगैरह के लिए है. इसके बाद दूरी बढ़ने के साथ दरें भी बढ़ती जाएंगी. जैसे कि दिल्‍ली से मुंबई (करीब 1400 किमी) 50 ग्राम से ज्‍यादा और 250 ग्राम से कम वजन का कोई डॉक्‍यूमेंट या किताब वगैरह भेजने के लिए 72 रुपये खर्च करने होंगे. 

डाक विभाग ने नया रिवाइज्ड टैरिफ भी जारी किया है. स्पीड पोस्ट (डॉक्‍युमेंट्स) के टैरिफ को रिवाइज किया गया है. यहां जान लीजिए नई दरें:  

लोकल एरिया में स्पीड पोस्ट टैरिफ 

  • 50 ग्राम तक के सामान के लिए 19 रुपये 
  • 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपये 
  • 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 28 रुपये 

200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 

  • 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
  • 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 59 रुपये 
  • 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 70 रुपये होगा.

201 से 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 

  • 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
  • 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 63 रुपये 
  • 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 75 रुपये

501 से 1000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 

  • 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
  • 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 68 रुपये 
  • 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 82 रुपये 

1001 से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 72 रुपये 
251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 86 रुपये 

2000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नया टैरिफ 

  • 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
  • 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 77 रुपये 
  • 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 93 रुपये  

डिलीवरी के लिए OTP भी देना होगा जरूरी

भारतीय डाक ने स्‍पीड पोस्‍ट सेवा में नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें ओटीपी-बेस्ड सुरक्षित डिलीवरी, ऑनलाइन पेमेंट सुविधा, एसएमएस-बेस्ड डिलीवरी नोटिफिकेशन, सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सर्विस, रियल टाइम डिलीवरी अपडेट्स और यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं शामिल है.  

मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्पीड पोस्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर विकसित होता रहा है. देश में पसंदीदा डिलीवरी सेवा के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अब इसे कुछ नई फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मियों को दशहरे-दीवाली का तोहफा! आज हो सकता है DA का ऐलान, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Speed Post Charges, Speed Post OTP, Speed Post New Rates, Speed Post Service, Indian Post Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com