विज्ञापन

बिजली कटौती और भारी बिल से राहत दिला सकते हैं सोलर पैनल, जानिए 7 बड़े फायदे

बढ़ते बिजली बिल और पावर कट से परेशान लोगों के लिए सोलर पैनल बड़ा समाधान बन रहा है. ये न सिर्फ बिजली खर्च कम करते हैं, बल्कि घर की वैल्यू और ऊर्जा सुरक्षा भी बढ़ाते हैं.

बिजली कटौती और भारी बिल से राहत दिला सकते हैं सोलर पैनल, जानिए 7 बड़े फायदे
घर में लगाएं सोलर पैनल, कम होगा ब‍िजली का ब‍िल.
फाइल फोटो

Solar panel benefits : गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ने लगती है. ऐसे में कई शहरों में लंबे पावर कट और बढ़ते बिजली बिल लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं. हर महीने आने वाला भारी बिल घर का बजट बिगाड़ देता है. यही वजह है कि अब लोग सोलर पैनल की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. छत पर लगाए गए सोलर पैनल न सिर्फ बिजली बनाने में मदद करते हैं, बल्कि ये घर को लंबे समय तक ऊर्जा सुरक्षा भी देते हैं. खास बात ये है कि सरकार भी अब सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दे रही है, जिससे इसकी लागत पहले से काफी कम हो गई है.

बढ़ते बिजली बिल से राहत

हर साल बिजली कंपनियां अपने रेट बढ़ाती रहती हैं. ऐसे में लोगों का मासिक खर्च भी बढ़ जाता है. सोलर पैनल लगाने के बाद घर की जरूरत की काफी बिजली सूरज की रोशनी से बनने लगती है. इससे हर महीने का बिजली बिल काफी कम हो सकता है और लंबे समय में अच्छी बचत होती है.

ऐसे बढ़ेगी प्रॉपर्टी की वैल्यू 

आजकल लोग ऐसे घर ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जहां पहले से सोलर सिस्टम लगा हो. इससे घर की मार्केट वैल्यू भी बढ़ जाती है. अगर भविष्य में आप अपना घर बेचते हैं, तो सोलर सिस्टम आपके घर को बाकी घरों से अलग और ज्यादा आकर्षक बना सकता है.

दिनभर AC चलाने पर कितना आता है बिजली बिल? 1 टन और 1.5 टन एसी की पूरी गणित समझिए

म‍िलेगी बिजली कटौती में राहत

कई इलाकों में आज भी घंटों बिजली कटौती होती है. अगर सोलर सिस्टम के साथ बैटरी बैकअप भी लगा हो, तो बिजली जाने के बाद भी पंखे, लाइट और जरूरी उपकरण चलते रहते हैं. इससे गर्मी और अंधेरे की परेशानी काफी कम हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कम रखरखाव में लंबा फायदा

सोलर पैनल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. सिर्फ समय-समय पर सफाई और सामान्य जांच से ये सालों तक अच्छी तरह काम करते रहते हैं. ज्यादातर सोलर पैनल 25 से 30 साल तक आराम से चलते हैं.

सरकार दे रही सब्सिडी

केंद्र और राज्य सरकारें सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. लोगों को सब्सिडी और आर्थिक मदद भी दी जा रही है. इससे शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है और ज्यादा लोग आसानी से सोलर सिस्टम लगवा पा रहे हैं.

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद

सोलर एनर्जी से बिजली बनती है और इसमें धुआं या गंदगी नहीं निकलती. इससे प्रदूषण कम होता है और कोयले से बनने वाली बिजली पर निर्भरता भी घटती है. यानी सोलर पैनल सिर्फ बिल कम नहीं करते, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर रखने में मदद करते हैं.

अपनी बिजली खुद बनाने की आजादी

सोलर पैनल लगाने के बाद घर की काफी बिजली खुद बनने लगती है. इससे बिजली कंपनियों पर निर्भरता कम हो जाती है और बार-बार बढ़ते बिजली बिल की चिंता भी कम रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com