क्या आप बाबा बैधनाथ धाम यानि बाबाधाम जाने की तैयारी में लगे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है. दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और मधुपुर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है. रेलवे के इस कदम से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. यहां जानते हैं इस ट्रेन के बारे में विस्तार से-
सोशल मीडिया X पर South East Central Railway ने दी जानकारी
बाबाधाम तक जाने वाली ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने की जानकारी सोशल मीडिया पर South East Central Railway की ओर से दी गई है. पोस्ट में बताया गया है कि श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है.
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार!
— South East Central Railway (@secrail) August 12, 2026
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर के बीच 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक संचालित साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है।
यह ट्रेन 18 एवं 25 अगस्त तथा 19 एवं… pic.twitter.com/Y9DSzO0efG
रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08895/08896 इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन को 4 अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित किया जाएगा. यह ट्रेन 18 और 25 अगस्त को इतवारी से और 19 और 26 अगस्त को मधुपुर से रवाना होगी. 20 कोच वाली इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और अतिरिक्त सीटों का लाभ मिल सकेगा.
ट्रेन की टाइमिंग और सीट की डिटेल
गाड़ी संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अगस्त को इतवारी से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 08896 स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अगस्त को मधुपुर से सुबह 9:00 बजे वापसी यात्रा करेगी.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं. इनमें 2 एसएलआरडी, 4 स्लीपर, 4 सामान्य और 10 द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं, जिससे यात्रियों को पर्याप्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी.
ये भी पढ़ें - कोच अटेंडेंट से लेकर सफाई कर्मी तक... ट्रेन से बिहार पहुंचा रहे यूपी की शराब, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में रेलवे विभाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं