विज्ञापन

काम की बात: क्या रात में Wifi Router बंद कर देना चाहिए या नहीं?

क्या आप भी रात को सोने से पहले वाई-फाई का बटन दबाकर उसे बंद कर देते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि राउटर के साथ आपका ये रिश्ता बिजली के बिल और इंटरनेट की सेहत पर बड़ा असर डालता है.

काम की बात: क्या रात में Wifi Router बंद कर देना चाहिए या नहीं?
Wifi Router Tipse: वाई-फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना सही है या गलत?
AI

Wifi Ko Raat Ko Band Karna Chahaiye Ya Nahi: अक्सर लोग रात को चैन की नींद सोने से पहले अपने वाई-फाई राउटर का स्विच ऑफ कर देते हैं, ये सोचकर कि इससे बिजली बचेगी और डिवाइस भी आराम करेगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राउटर वाकई इतना 'थक' जाता है? असल बात तो ये है कि राउटर को बनाया ही ऐसे गया है कि, वो 24 घंटे लगातार चले. इसे बीच-बीच में बंद करने या बार-बार पावर कट देने से इसकी उम्र बढ़ने के बजाय उल्टे इसके हार्डवेयर में दिक्कत आ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-घंटों चार्ज पर लगा रहता है फोन? फिर भी कछुए की रफ्तार से हो रहा है चार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर...बढ़ाएं स्पीड

बिजली बिल का क्या है असली पंगा? (Wifi Night On-Off Rule)

अब बात करते हैं उस बिजली के बिल की, जिसे बचाने के लिए आप इतनी जद्दोजहद करते हैं. एक आम वाई-फाई राउटर मुश्किल से 7 से 20 वाट बिजली फूंकता है, यानी महीने भर भी अगर इसे चालू छोड़ दें, तो बिजली के बिल में कोई बड़ा 'तूफान' नहीं आने वाला. बचत जरूर होगी, लेकिन वो इतनी मामूली है कि आपको पता भी नहीं चलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

कब बंद करना है सही फैसला? (internet router tips)

तो क्या राउटर कभी बंद न करें? जी नहीं, ऐसा भी नहीं है. अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं या घर पर कई दिनों तक कोई इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं होने वाला, तो इसे बंद करना समझदारी है. इससे न सिर्फ बिजली बचेगी, बल्कि बेवजह के वोल्टेज उतार-चढ़ाव से भी डिवाइस सुरक्षित रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

कुल मिलाकर मामला ये है कि अगर आप हर रात राउटर बंद करने की आदत पाल चुके हैं, तो कोई नुकसान नहीं है, पर ये मान लेना कि इससे आप लाखों रुपये बचा लेंगे, गलत है. 

ये भी पढ़ें:-गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत? करें ये काम..बिना AC के भी 'शिमला' जैसा कूल रहेगा आपका घर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wi-Fi Router At Night, Should I Turn Off Wifi At Night, Internet Router Tips, Wifi Raat Me Band Karna Chahiye Ya Nahi, Kya Raat Ko Wifi Band Karna Chahiye, Wifi Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com