विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

2026 में कर रहे हैं वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान? इन 4 बातों का रखें ख्याल, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

4 Features of Washing Machine You Must Check: आज हम आपको ऐसी 4 जरूरी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल वॉशिंग मशीन खरीदते हुए जरूर करना चाहिए. इससे फ्यूचर में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और कपड़े भी स्मार्ट और आसानी से धुल जाएंगे.

2026 में कर रहे हैं वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान? इन 4 बातों का रखें ख्याल, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी
वॉशिंग मशीन के लिए जरूरी फीचर्स
File Photo

Washing Maching Buying Tips: वॉशिंग मशीन रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही ज्यादा जरूरी होम एप्लायंस है. इसकी मदद से कपड़े धोने में मेहनत के साथ-साथ टाइम भी बचता है. आज के दौर में में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिसने वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. इसी के चलते बाजार में वॉशिंग मशीन के कई सारे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी 2026 में वॉशिंग मशीन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसी 4 जरूरी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल वॉशिंग मशीन खरीदते हुए जरूर करना चाहिए. इससे फ्यूचर में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और कपड़े भी स्मार्ट और आसानी से धुल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Scam: फ्रॉड से बचने के लिए जरूर फॉलो करें आधार कार्ड से जुड़ी ये 4 टिप्स, नहीं रहेगा धोखाधड़ी का खतरा

1. कैपेसिटी का रखें ध्यान

वॉशिंग मशीन खरीदते समय उसकी कैपेसिटी का ध्यान जरूर रखना चाहिए. दरअसल, कैपेसिटी से यह पता चलता है कि आप एक बार में कितने कपड़े धो सकते हैं. बता दें, कि 6–7 किलो कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन अकेले रहने वालों या कपल्स के लिए सही होती है. वहीं, 7–8 किलो कैपेसिटी वाली मशीन 4–5 सदस्यों वाले परिवार के लिए और 8–10 किलो या उससे ज्यादा कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही मानी जाती है.

2. मोटर का टाइप जरूर चेक करें

वॉशिंग मशीन का मोटर चेक करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यही मशीन का सबसे अहम हिस्सा होता है. आजकल, ज्यादातर वॉशिंग मशीनों में इन्वर्टर मोटर मिलने लगी है. यह मोटर कपड़ों के लोड के हिसाब से अपनी पावर खुद एडजस्ट कर लेती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है.

3. नॉइज और वाइब्रेशन

आजकल वॉशिंग मशीन सिर्फ बाथरूम या बेसमेंट में रखने तक सीमित नहीं रही हैं, बल्कि कई लोग इन्हें किचन में भी लगवाते हैं. ऐसे में मशीन का नॉइज लेवल जानना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर वॉशिंग मशीन ज्यादा आवाज करती है, तो रोजमर्रा के काम में परेशानी हो सकती है. ऐसे में इसलिए खरीदते समय ऐसी मशीन चुनें जो कम आवाज और कम वाइब्रेशन के साथ काम करे.

4. इन फीचर्स का रखें ख्याल

2026 में वॉशिंग मशीन खरीदते समय Wi‑Fi या मोबाइल ऐप से कंट्रोल, ऑटो डोजिंग, सेल्फ‑क्लीन फंक्शन और AI वॉश जैसे स्मार्ट फीचर्स का जरूर ध्यान रखें. ये फीचर्स मशीन को इस्तेमाल करना आसान और स्मार्ट बनाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washing Machine Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com