विज्ञापन

Aadhaar Card Scam: फ्रॉड से बचने के लिए जरूर फॉलो करें आधार कार्ड से जुड़ी ये 4 टिप्स, नहीं रहेगा धोखाधड़ी का खतरा

How to Avoid Aadhaar Card Scam and Fraud: आज हम आपको ऐसी 4 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप फ्रॉड, स्कैम या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं...

Aadhaar Card Scam: फ्रॉड से बचने के लिए जरूर फॉलो करें आधार कार्ड से जुड़ी ये 4 टिप्स, नहीं रहेगा धोखाधड़ी का खतरा
आधार कार्ड स्कैम से कैसे बचें?
Freepik/File Photo

4 Tips to Avoid Aadhaar Card Scam: आधार कार्ड आज हमारे सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है. लेकिन इसकी बढ़ते यूज के साथ इससे जुड़े फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी सारी जमापूंजी और पहचान को खतरे में डाल सकती है. इसी वजह से आधार से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. अगर आप भी अपने आधार डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साइबर ठगों के जाल से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसी 4 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप फ्रॉड, स्कैम या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: करने हैं मां कामाख्या के दर्शन? IRCTC दे रहा शानदार पैकेज, मात्र 7,000 रुपये में मिलेंगी ये सुविधाएं

1. Masked Aadhaar का करें इस्तेमाल

फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए आप मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह UIDAI द्वारा ही दिया जाता है, इसमें आधार नंबर के पहले 8 डिजिट 'xxxx xxxx' के रूप में छिपे होते हैं और केवल लास्ट के 4 डिजिट दिखाई देते हैं. इससे प्राइवेसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. साथ ही यह वैलिड ID प्रूफ भी माना जाता है.

2. ऑनलाइन पोस्ट न करें आधार कार्ड की डिटेल्स

सोशल मीडिया या बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आधार की डिटेल्स शेयर करना बहुत खतरनाक हो सकता है. बता दें, कि आधार कार्ड की सिर्फ एक फोटो ही, स्कैमर्स के लिए काफी हो सकती है. इसी कारण जब तक बहुत जरूरी न हो और सामने वाला पूरी तरह भरोसेमंद न हो, तब तक WhatsApp, ई‑मेल या किसी भी पब्लिक वेबसाइट पर आधार की जानकारी भेजने से बचें.

3. OTP किसी से शेयर न करें

फ्रॉड करने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम तरीका यह होता है कि वे आपसे वन‑टाइम पासवर्ड (OTP) मांगते हैं. वे खुद को बैंक, कस्टमर केयर या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर फोन, मैसेज या ई‑मेल करते हैं. ऐसे में सबको यह जानना चाहिए कि कोई भी असली और भरोसेमंद संस्था कभी भी आपसे आधार का OTP फोन, मैसेज या ई‑मेल के जरिये नहीं मांगती. अगर आप OTP किसी के साथ साझा कर देते हैं, तो अपराधी आपके आधार का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी के चलते OTP कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए.

4. बायोमेट्रिक करें लॉक

बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन बहुत ही सेंसिटिव पर्सनल डेटा होती है. अगर यह गलत हाथों में चली जाए, तो स्कैम या फ्रॉड होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में इससे बचने के लिए बायोमेट्रिक लॉक करना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी अनुमति के बिना कोई भी इसका इस्तेमाल न कर सके. यह तरीका आपकी बायोमेट्रिक जानकारी के गलत इस्तेमाल के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है और आपकी पहचान को सुरक्षित रखता है.
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com