दिल्ली की हजारों महिलाओं के अकाउंट में सीधे 2500 रुपये पहुंचने लगे हैं. अब हर महीने 2500 रुपये सीधे अकाउंट में आएंगे. दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ 26 अगस्त को कर दिया गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने हजारों महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए और योजना के तहत 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि DBT के जरिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) से ठीक पहले 2500 रुपये की सहायता राशि से दिल्ली की महिलाएं काफी खुश हैं.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब 1 सितंबर से हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचेंगे. 26 अगस्त को हजारों महिलाओं को सर्टिफिकेट दिया गया और रक्षाबंधन पर बची हुई महिलाओं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनके खाते में 2500 रुपये पहुंच जाएंगे.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन महिलाएं है पात्र
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए सभी महिलाएं पात्र नहीं होगी. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर 21 साल से 60 साल की पात्र महिलाओं को जोड़ा जाएगा. उन्हें हर महीने 2500 रुपये अकाउंट में सीधे सहायता राशि के रूप में दी जाएगी. इस योजना में शर्त है कि लाभ लेने वाली महिला के परिवार की कुल सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उसका परिवार कम से कम 10 साल तक दिल्ली का निवासी रहा हो. इस योजना में परिवार की केवल एक ही महिला पात्र हो सकती है.
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लक्ष्मी योजना का लाभ
दिल्ली की जो महिलाओं पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही या नियमित सरकार वित्तीय सहायता का लाभ ले रही है उन्हें दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अगर महिला के परिवार में कार या चार पहिया वाहन है तो वह भी इस योजना में पात्र नहीं होंगे. इतना ही नहीं अगर महिला के परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर आवेदन करना होगा. इसके साथ कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड जो मोबाइल नंबर से लिंक हो, दिल्ली वोटर आई कार्ड, आवेदन की पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बिलजी-पानी कनेक्शन का पुराना बिल. जो 10 साल निवास का प्रमाण हो. इसके साथ बर्थ सर्टिफिकेट, PAN कार्ड देना होगा और बैंक डिटेल जो सरकारी द्वारा निर्धारित बैंकों की सूची में शामिल हो.
यह भी पढ़ेंः
क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना? यूपी सरकार ने महिलाओं को दे दिया बड़ा तोहफा
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में पहुंच रहे 1000 रुपये, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं