विज्ञापन

क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना? यूपी सरकार ने महिलाओं को दे दिया बड़ा तोहफा

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना महिलाओं के लिए अहम योजना है, जिसकी मंजूरी योगी कैबिनेट ने रक्षाबंधन से ठीक पहले दी है.

क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना? यूपी सरकार ने महिलाओं को दे दिया बड़ा तोहफा
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी
IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 25 अगस्त को कैबिनेट की अहम बैठक की गई. इस बैठक में कई अहम मुद्दों को मंजूरी दी गई है. इसमें कैबिनेट ने सबसे अहम योजना को मंजूरी दे दी है. जिसका नाम लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना (Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana) जो महिलाओं के लिए है. योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. रक्षाबंधन से ठीक पहले योगी सरकार का यह फैसला काफी चर्चाओं में है.

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना महिलाओं के लिए अहम योजना है, जो सरकार की बड़ी पहल है. इस योजना में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को यूपी राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में आजीवन (Lifetime) मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने का प्रावधान किया जाएगा.

इस योजना के लिए कौन महिलाएं होगी पात्र

बताया जा रहा है कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना में 60 साल या उससे अधिक आयु की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. हालांकि इसके लिए महिलाओं के पास स्थानीय पते का आधार कार्ड या वोटर आईडी दस्तावेज के रूप में दिखाना होगा. इससे उनकी आयु का भी वेरिफिकेशन हो सकेगा. यानी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सफर करते वक्त आधार या वोटर आई कार्ड साथ में लेकर चलना होगा. 

इस योजना में महिलाओं को किसी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं होगी. बस यात्रा के दौरान आधार और वोटर आईडी जैसे प्रमाण दिखाकर मुफ्त टिकट लिया जा सकेगा. एक अनुमान के तहत यूपी में 1 करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं हैं.

बता दें, यूपी कैबिनेट में यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए 250 नई इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की मंजूरी भी दी गई है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी. इलेक्ट्रिक बस योजना के लिए 425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः

रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन की सुविधा, 27-28 अगस्त को लगाएगी 47 एक्सट्रा ट्रिप्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी सेवा की नई व्यवस्था, NHAI लगा रहा QR कोड, जानें कैसे करेगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Free Bus Travel, UPSRTC, UPSRTC Bus Service, UPSRTC Free Travel News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com