विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में पहुंच रहे 1000 रुपये, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. रक्षाबंधन से पहले पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपये पहुंच रहे हैं.

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में पहुंच रहे 1000 रुपये, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी
Mahtari Vandan Yojana
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त तय समय से पहले जारी कर दिया है. अब रक्षाबंधन से पहले पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपये पहुंच रहे हैं. सीएम विष्णु देव ने 25 अगस्त को बालोद जिले में मातृ शक्ति सम्मान समारोह-2026 में शामिल हुए, जहां महतारी वंदन योजना राशि जारी की. सरकार का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजे जाएंगे, जिससे पात्र महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिल सकेगी. 

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. सरकार का इस योजना को लेकर उद्देश्य है कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देकर आत्मनिर्भर बनाना है. महिलाएं इस पैसे को किसी भी चीज में खर्च कर सकती है. 

महतारी वंदन योजना में किन महिलाओं को मिलता है लाभ

महतारी वंदन योजना में छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं यह लाभ दिया जाता है. इसमें विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्याक्ता महिला भी पात्र होते हैं. विवाहित महिला के लिए शर्त है कि जिस साल आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की उम्र 21 साल से कम न हो. महतारी वंदन योजना के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट जैसे दस्तावेज चाहिए होता है. मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए.

महतारी वंदन योजना में क्या मिलता है लाभ

महतारी वंदन योजना में पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपये का भुगतान DBT के माध्यम से सीधे खाते में किया जाता है. वहीं सामाजिक सहायता पेंशन योजना में जिन महिलाओं को 1000 रुपये से कम पेंशन मिलता है, उस पेंशन में कम पेंशन राशि के अंतर का भुगतान किया जाता है. जैसे महिला को 600 रुपये पेंशन मिलता है तो महतारी वंदन योजना में 400 रुपये और दिए जाएंगे.

बता दें, छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के दायरे को बढ़ाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि सरकार इसमें तीन और नई कैटेगरी जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. इसमें अविवाहित दिव्यांग महिला, थर्ड जेंडर और 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को शामिल करने का प्रस्ताव है. प्रस्ताव मंजूर होते ही इन तीन कैटेगरी की महिलाओं को भी हर महीने 1000 रुपये की राशि अकाउंड में भेजी जाएगी.

य़ह भी पढ़ेंः PM किसान योजना में लाभ लेने वाले UP के किसानों के बच्चों को मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, जानें इसके बारे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahtari Vandan Yojana, Mahtari Vandan Yojana Installment, Mahtari Vandan Yojana Installment Released, Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com