विज्ञापन

ऋषिकेश घूमने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 जुलाई से नहीं ले पाएंगे रिवर राफ्टिंग का मजा, जानिए फिर कब से शुरू होगा एडवेंचर

1 जुलाई से पर्यटक ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का मजा नहीं ले पाएंगे. इसका बड़ा कारण मानसून है. दरअसल, इस मौसम में गंगा में पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे राफ्टिंग करने में काफी खतरा होता है.

ऋषिकेश घूमने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 जुलाई से नहीं ले पाएंगे रिवर राफ्टिंग का मजा, जानिए फिर कब से शुरू होगा एडवेंचर
1 जुलाई से ऋषिकेश में नहीं होगी रिवर राफ्टिंग
Photo Credit: NDTV

अगर आप आने वाले दिनों में ऋषिकेश में घूमने की प्लानिंग करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. 30 जून को मंगलवार शाम से राफ्टिंग का रोमांच थम जाएगा और 1 जुलाई से पर्यटक ये एडवेंचर एक्टिविटी नहीं कर पाएंगे. गंगा में राफ्टिंग अब सितम्बर को शुरू होगी. ऋषिकेश के गंगा में राफ्टिंग बंद होने का कारण मानसून है. अक्सर हर साल जब मानसून सीजन आता है तो ऋषिकेश की गंगा में राफ्टिंग बंद कर दी जाती है क्योंकि उसे समय गंगा में पानी बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में राफ्टिंग करने में बहुत खतरा होते हैं यही वजह है कि मानसून सीजन के समय राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है.

राफ्टिंग का मजा लेने के लिए आज आखिरी दिन

ये खबर उन राफ्टिंग के दीवानों के लिए है जो वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंचते है. गंगा की लहरों पर रोमांच और जोश का खेल राफ्टिंग का सीजन 30 जून से बंद होने जा रहा है. ऐसा बरसात के दिनों में गंगा का जल स्तर बढ़ जाने के कारण किया जाता है. लिहाजा 1 जुलाई से गंगा में रीवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी. अगर आपको राफ्टिंग का लुत्फ उठाना है तो ऋषिकेश में आज आखिरी दिन गंगा की लहरों पर रोमांच के इस खेल का मजा ले सकते हैं. इस सीजन में 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग का लु्फ्त उठाया है और पिछले सीजन के आंकड़ों को देख तो इस बार 1 लाख से अधिक पर्यटक राफ्टिंग करने ऋषिकेश पहुंचे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विदेश से भी पहुंचते हैं लोग

ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग करने के लिए पर्यटक भारत के साथ-साथ विदेश से भी पहुंचते हैं. गंगा  में राफ्टिंग ठंडी लहरों और रोमांच रैपिड के बीच होती है. गंगा में राफ्टिंग करने के लिए अलग-अलग स्ट्रेच तैयार किया है जिसमें कोडियाल से राम झूला नीमबीच तक 35 किलोमीटर, कोडियाल से शिवपुरी 20 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किलोमीटर, शिवपुरी से राम झूला नीमबीच 15 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से राम झूला नीमबीच 25 किलोमीटर, ब्रह्मपुरी से राम झूला नीम बीच 9 किलोमीटर, क्लब हाउस से राम झूला नीम बीच 9 किलोमीटर तक राफ्टिंग की जाती है.

सितंबर से शुरू होगी राफ्टिंग

धार्मिक पर्यटन के साथ साथ ऋषिकेश रोमांच के खेल लहरों की सवारी गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके लिए साल भर यहां बड़ी संख्या में रिवर राफ्टिंग के दीवाने देश विदेश से आते हैं और गंगा की लहरों पर रोमांच के सफर का लुफ्त उठाते हैं. ऋषिकेश मे राफ्टिंग के सीजन का एक पड़ाव अब मानसून की दस्तक के बाद थम जाता है. फिर से जल स्तर सामान्य होते ही गंगा में राफ्टिंग शुरू हो जाती है. ऐसे में इस बार रिवर राफ्टिंग सितंबर से शुरू की जाएगी. 

3.80 लाख लोगों ने उठाया राफ्टिंग का मजा

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के तौर पर रीवर राफ्टिंग और बीच केंपिंग बेहद लोकप्रिय है. इस बार के रीवर राफ्टिंग के सीजन में तकरीबन 3.80 लाख लोगो ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया. इस पुरे उद्योग से 130 राफ्टिंग कंपनियों के साथ 10,000 से भी अधिक लोग सीधे-सीधे इस रोज़गार से जुड़े है. अब दो महीने के लिए राफ्टिंग पर ब्रेक रहेगा और जल स्तर कम होते ही फिर से राफ्टिंग का रोमांच शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2026: डीजे चलाने को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishikesh River Rafting, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com