विज्ञापन

नए राशन कार्ड आवेदन खारिज होने की 10 बड़ी वजहें और उनसे बचने के तरीके

राशन कार्ड आवेदन के रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन कुछ कारण मुख्य रूप से ऐसे होते हैं, जिसके बारे में आपको पता नहीं होता

नए राशन कार्ड आवेदन खारिज होने की 10 बड़ी वजहें और उनसे बचने के तरीके
राशन कार्ड आवेदन रिजेक्शन के 10 कारण
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

नए राशन कार्ड बनवाते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. वरना छोटी-छोटी गलतियों की वजह से राशन कार्ड रिजेक्ट हो जाता है. राशन कार्ड रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन कुछ कारण मुख्य रूप से ऐसे होते हैं, जिसके बारे में आपको पता नहीं होता और वह रिजेक्शन के बाद पता चलते हैं. ऐसे में आप इन 10 वजहों को जान लेंगे तो आप राशन कार्ड के रिजेक्शन से बच सकते हैं.

राशन कार्ड आवेदन खारिज होने की 10 वजह और बचाव

आधार में नाम या जानकारी का मेल नहीं खाना

फॉर्म में भरे गए जानकारियों में नाम, जन्म की तारीख या माता-पिता का नाम आधार कार्ड में अलग होना, राशन कार्ड खारिज होने की बड़ी वजह हो सकती है. अकसर नाम की स्पेलिंग या जन्म की तारीख में किसी एक नंबर की गलती भी खारिज करने का आधार हो सकता है.

ऐसे में आपको राशन कार्ड आवेदन करने से पहले आधार की जानकारी चेक करनी होगी. अगर किसी भी सदस्य के नाम और जन्म तारीख या माता-पिता के नाम में गलती है तो उसे ठीक करवा लें और फॉर्म में सही जानकारी भरें.

निर्धारित आय सीमा से अधिक इनकम दिखना

राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने परिवार की मासिक या वार्षिक आय की सीमा तय की है. अगर आपने आवेदन में आय की सीमा से अधिक इनकम को दर्शाया है तो आवेदन खारिज हो सकता है.

आपको अपने परिवार की आय की पूरी सही जानकारी देनी चाहिए. इसके लिए सही आय प्रमाण पत्र लगाना चाहिए.

पुराना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करना

अगर आवेदन किए गए सदस्यों का या परिवार का नाम किसी दूसरे राज्य या पुराने राशन कार्ड में दर्ज हो तो नया आवेदन खारिज हो सकता है.

आपको नया आवेदन करने से पहले पुराने पते या राज्य से राशन कार्ड को डी-लिंक या सरेंडर करना होगा. उसकी रसीद भी आवेदन के साथ लगाएं.

अधूरे या गलत दस्तावेज जमा करना

आवेदन के साथ जमा किए दस्तावेजों में त्रुटि रहना या पूरा दस्तावेज जमा नहीं करना. जैसे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र या फिर बैंक अकाउंट की कॉपी न लगाना राशन कार्ड आवेदन खारिज होने का कारण हो सकता है.

आप आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज के बारे में जान लें या राज्य के खाद्य और रसद विभाग की सूची के मुताबिक सभी मांगे गए दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न करें.

फील्ड वेरिफिकेशन असफल होना

राशन कार्ड आवेदन के बाद फील्ड ऑफिसर फिजिकली जांच करता है. वह आपके घर पर जाता है और परिवार के सदस्यों से मिलता है. अगर परिवार के सदस्य वहां नहीं मिलते हैं तो वेरिफिकेशन असफल हो जाता है.

आपको आवेदन में सही पते की जानकारी देनी चाहिए, जहां परिवार के सदस्य रह रहे हैं. वेरिफिकेशन के दौरान कोशिश करें पते पर उपस्थित रहें.

पूरी संपत्ति या जमीन का ब्यौरा छिपाना

अगर आपके पास अधिक कृषि भूमि है या पक्का मकान है इसके बाद भी आप इन बातों को छिपाते हैं. लेकिन वेरिफिकेशन में पता चल जाता है.

आपको आवेदन के साथ शपथ पत्र के साथ अपनी जमीन और संपत्ति का पूरा और सच्चा ब्यौरा देना चाहिए, जिससे रिजेक्शन का कोई संदेह न हो.

परिवार के मुखिया के बैंक अकाउंट की गलत जानकारी

आवेदन में दिए गए परिवार के मुखिया के बैंक अकाउंट की जानकारी सही नहीं होना या आवेदन के साथ बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी साफ-साफ नहीं होना रिजेक्शन का कारण होता है. वहीं IFSC कोड गलत होने पर भी रिजेक्ट होता है.

आपको बैंक अकाउंट की साफ-साफ कॉपी लगानी चाहिए. जबकि बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड को चेक कर लेना चाहिए सही है या गलत है.

एड्रेस में गड़बड़ी

ग्रामीण क्षेत्र के बजाय शहरी क्षेत्र या गलत वार्ड या ग्राम पंचायत की जानकारी देकर आवेदन सबमिट करने पर राशन कार्ड आवेदन खारिज हो सकता है.

आपको अपने सही स्थानीय निवास क्षेत्र का एड्रेस आवेदन में बताएं.

परिवार के सदस्यों की e-KYC अधूरी होना

आवेदन के बाद e-KYC करवाना जरूरी होता है. e-KYC के लिए आधार बायोमेट्रिक या फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

आपको आवेदन प्रक्रिया के दौरान या बाद में सभी सदस्यों का समय पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है. सभी सदस्यों का e-KYC करवाना होगा.

गलत कैटेगरी चुन लेना

राशन कार्ड आवेदन के लिए कैटगरी का चयन करता है. अगर आपकी आय ज्यादा होने के बावजूद आपने BPL को चुना या फिर APL होने पर भी अंत्योदय में आवेदन करना राशन कार्ड के रिजेक्शन का कारण हो सकता है.

आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन अपनी आय के हिसाब से कैटगरी का चयन करना होगा. अगर आपको नहीं पता है तो आपको इसका पता आप कर लें. अपनी वास्तविक आर्थिक स्थिति के अनुसार ही सही पात्रता श्रेणी का चुनाव करें.

यह भी पढ़ेंः

नए राशन कार्ड बनवाने के लिए अब घर की फोटो समेत 6 डॉक्यूमेंट हैं बेहद जरूरी, जानें ऑनलाइन कैसे करें आवेदन

किन लोगों को राशन कार्ड करना होगा सरेंडर, सरकार ने सख्त किये नियम, 5 साल में ढाई करोड़ कार्ड बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ration Card, Ration Card Application, Ration Card Rules, Ration Card Application Process, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com