रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन का लेकर पूरे देश में भाई और बहन दोनों ही जोर शोर से तैयारियों में लगे हैं. चाहे वह दूर हों या घर पर हो. एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करने में लगे हैं. वहीं महिलाओं और बहनों के लिए रक्षाबंधन को और भी खुशनुमा बनाने के लिए अलग राज्य सरकार अपनी प्रदेश की महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं कर रही है. किसी राज्य में आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जा रही है, तो किसी राज्य में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया जा रहा है. चलिए हम आपको बताते हैं इस साल राखी के त्योहार पर यूपी-बिहार से लेकर एमपी-राजस्थान उत्तराखंड जैसे राज्यों में सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश में महिलाओं को शगुन राशि
मध्य प्रदेश की सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर विशेष तोहफे का ऐलान किया है. सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत 250 रुपये अतिरिक्त शगुन के तौर पर देना का ऐलान किया है. यानी लाडली योजना में 1500 रुपये राशि हर महीने देने की योजना है. लेकिन अगस्त में मिलने वाली राशि में 250 रुपये जोड़ कर अकाउंट में दिया जाएगा. यानी इस महीने 1750 रुपये एमपी की महिलाओं को मिलने वाला है.
राजस्थान में 1100 रुपये का तोहफा
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर किये हैं. बीते शनिवार (15 अगस्त) को ही सरकार ने DBT के माध्यम से 1100 रुपेय खाते में भेजे गए हैं. इसके साथ ही सरकार ने राज्य की महिलाओं और बहनों को सार्वजनिक परिवहन (राजस्थान रोडवेज) में फ्री यात्रा की सौगात दी है.
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात
दिल्ली की रेखा सरकार ने महिलाओं को राखी पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है. सरकार ने कहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को महिलाओं के लिए 2500 रुपये मंथली आर्थिक सहायता वाली नई योजना यानी दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुरू होने वाला है. इस योजना में पात्र महिलाओं को 2500 रुपये दिया जाएगा जो हर महीने मिलेगा.
यूपी में महिलाओं को क्या मिला तोहफा
उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में फ्री बस यात्रा का तोहफा दिया है, ऐलान के तहत 26 अगस्त से 31 अगस्त तक महिलाओं के लिए यह घोषणा लागू रहेगा.
पंजाब सरकार ने दिया महिलाओं को सौगात
पंजाब सरकार ने रक्षा बंधन पर महिलाओं और माताओं के लिए मावां-धियां सत्कार योजना के तहत वित्तीय मानदेय जारी करने का ऐलान किया है. सीएम भगवंत मान की सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में 3 महीने का बकाया भत्ता एक साथ ट्रांसफर करने का ऐलान किया है. वहीं पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर विशेष 'राखी बंपर 2026' लॉन्च किया है. हालांकि यह एक लॉटरी है जिसमें पहला 7 करोड़, दूसरा स्थान 50 लाख रुपये जबकि 20-20 लाख रुपये तीसरा इनाम रखा गया है. इसका लकी ड्रॉ 29 अगस्त को निकाला जाएगा.
हरियाणा में मुफ्त बस सेवा का ऐलान
हरियाणा सरकार ने भी साल 2026 के राखी के त्योहार पर राज्य की महिलाओं और उनके बच्चों मुफ्त बस यात्रा की देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संबंध में परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे बहनें बिना किसी यात्रा शुल्क के अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें.
बिहार में क्या हुआ है महिलाओं के लिए ऐलान
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन 2026 के अवसर पर राज्य की स्कूली और कॉलेज की छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' नामक एक विशेष पहल की घोषणा की है, जिसके तहत राखी के दिन से शैक्षणिक संस्थानों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी/मोटरसाइकिल के साथ तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही, भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने भी राखी मेल के तहत स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट का तोहफा दिया है.
यह भी पढ़ेंः CM विजय की 2 बड़े ऐलान, 3.16 लाख डेयरी किसानों को फायदा, हेल्थ इंश्योरेंस पर भी गुड न्यूज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं