विज्ञापन

पुरी रथ यात्रा 2026: 116 ट्रेनें भी अगर कम पड़ीं, तो ये है रेलवे का प्लान-बी

विश्व प्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा और प्रमुख त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी योजना तैयार की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जानकारी दी कि वर्तमान में पुरी के लिए 116 नियमित ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें वंदे भारत, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. जानिए रेलवे के इस मेगा प्लान की पूरी जानकारी.

पुरी रथ यात्रा 2026: 116 ट्रेनें भी अगर कम पड़ीं, तो ये है रेलवे का प्लान-बी
पूरी रथ यात्रा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा प्लान! 116 ट्रेनें नियमित दे रहीं सेवा, जरूरत पड़ने पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
NDTV

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा और आगामी प्रमुख त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि फिलहाल पुरी (Puri) के लिए कुल 116 नियमित ट्रेन सेवाएं चालू है.

दरअसल,  बीजू जनता दल (BJD) संसद सदस्य सुभाषिश खुंटिया के सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और गुवाहाटी जैसे देश के प्रमुख शहरों से पुरी को जोड़ने के लिए वंदे भारत, शताब्दी, दुरंतो, गरीब रथ और सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें लगातार चलाई जा रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. रेल मंत्री ने बताया कि चालू वर्ष 2026 में 15 जुलाई से 28 जुलाई तक के 14 दिनों के रथ यात्रा के दौरान पुरी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रिप्स सहित 1,150 से अधिक ट्रेन फेरे की व्यवस्था की गई है. 

116 ट्रेनों के जरिए देश के कोने-कोने से जुड़ी पुरी

रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पुरी के लिए प्रतिदिन और साप्ताहिक आधार पर चलाई जा रही 116 नियमित ट्रेनों में कई हाईस्पीड व प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. इस,के अलावा, पैसेंजर और मेमू भी चलाई जा रही हैं. मांग में भारी उछाल को देखते हुए रेलवे केवल नियमित ट्रेनों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है. संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों (2022 से 2025) के दौरान रथ यात्रा उत्सव के दौरान 1,075 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई गई थी. 

रेलवे इन तरीकों से भी यात्रियों को देता सुविधा

इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए रेलवे एक सतत प्रक्रिया के तहत 3 प्रमुख उपाय अपनाता है. उन्होंने कहा कि त्योहारों और पीक सीजन के दौरान मांग के मुताबिक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें तुरंत ट्रैक पर उतारी जाती हैं. इसके अलावा, भारी मांग वाले रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के साप्ताहिक चक्कर बढ़ाए जाते हैं. नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़कर यात्री क्षमता बढ़ाई जाती है.

यह भी पढ़ें कांवड़ यात्रा 2026: अगस्त में 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जाम से बचने के लिए यहां से करें सफर

रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि वाणिज्यिक औचित्य, परिचालन सुगमता और संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पुरी आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ेंड्राइविंग लाइसेंस और RC से आधार लिंक करना हुआ जरूरी; घर बैठे ऑनलाइन ऐसे पूरी करें प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashwani Vaishnav, Indian Railway, Jagannath Puri, Special Trains For Diwali, Special Trains For Chhath Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com