विज्ञापन

अब सड़क, गड्ढों और जलभराव की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंचाएं, PWD Sewa App करेगा समाधान

दिल्ली में लोक निर्माण विभाग ने नागरिकों के लिए PWD Sewa App लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से अब लोग सड़क, गड्ढों, जलभराव, नालों, फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज और अन्य PWD से जुड़ी समस्याओं की शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं.

अब सड़क, गड्ढों और जलभराव की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंचाएं, PWD Sewa App करेगा समाधान
PWD Sewa App
file photo

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नागरिकों के लिए PWD Sewa App लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से अब लोग सड़क, गड्ढों, जलभराव, नालों, फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज और अन्य PWD अवसंरचना से जुड़ी समस्याओं की शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं. सरकार का उद्देश्य शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाना है.

सड़क टूटने, गड्ढों और जलभराव की समस्या का होगा समाधान

अक्सर लोगों को सड़क टूटने, गड्ढों की समस्या, बारिश के दौरान जलभराव या फ्लाईओवर और फुटओवर ब्रिज से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही इन सभी समस्याओं को लेकर कहां शिकायत करनी है यह भी बहुत ही कम लोगों को पता होता है. कई बार सही विभाग तक शिकायत पहुंचने में देरी हो जाती थी. PWD Sewa App इस समस्या का समाधान लेकर आया है. अब नागरिक अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति भी ट्रैक कर पाएंगे.

समस्या की फोटो और लोकेशन करनी होगी शेयर

ऐप में उपयोगकर्ता समस्या की फोटो और लोकेशन शेयर कर सकते हैं, जिससे संबंधित अधिकारियों को मौके की सही जानकारी मिल सकेगी. इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और जवाबदेही भी बढ़ेगी. विभाग का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से राजधानी की सड़कों और सार्वजनिक ढांचे को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी.

दिल्ली सरकार के मुताबिक, यह पहल केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का एक प्रयास भी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में EV सब्सिडी कैसे मिलेगी, कैसे करना है अप्लाई और क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PWD, Public Works Department Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com