Jaipur Anu Meena Suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर में दहेज की प्रताड़ना के चलते एक्सईएन की पत्नी अनु मीणा ने आत्महत्या कर ली. कोटपूतली के कल्याणपुरा की रहने वाली अनु की शादी 25 जुलाई 2015 को गौतम मीणा से हुई थी. गौतम मीणा पीडब्ल्यूडी विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं. शादी के कुछ समय बाद से ही गौतम शराब पीकर अनु को परेशान करता था. कई बार मारपीट और गाली गलौज करता था. बार-बार बेरहमी से पिटाई से तंग आकर अनु ने 7 अप्रैल को फांसी लगा ली. आत्महत्या करने से पहले उसने पति को वीडियो कॉल भी किया. इसके बाद आस पड़ोस के लोग पहुंचे और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी. पड़ोसियों ने सीपीआर देकर भी अनु को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
गौतम ने गैस खुला छोड़कर मारना चाहा
मामला सिर्फ पिटाई या उत्पीड़न तक नहीं रह गया था. आरोप है कि गौतम ने अनु को मारने की कोशिश भी की. अनु के परिजनों के मुताबिक, मार्च-2026 में पति द्वारा घर में गैस खुला छोड़कर जान लेने की कोशिश भी की. इस घटना के बाद अनु बुरी तरह डर गई थी. इस घटना के बाद अनु पति का घर छोड़कर मायके आ गई थी, लेकिन गौतम उसे मनाने पहुंच गया. परिजनों ने भी बेटी का घर ना टूटे, इस आशंका के चलते पुलिस में शिकायत नहीं दी. बावजूद इसके गौतम नहीं सुधरा और अनु को लगातार परेशान करता रहा. अपनी जान को लगातार खतरा महसूस कर अनु ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने परिजनों को मैसेज किए और पूरी आपबीती भी बताई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरोपी पिता बेटे से बोला- तेरी मां ऐसी ही है...
अनु का 10 साल का बेटा माहिर अपने से 2 साल छोटी बहन समायरा का अब ख्याल रखता है. वह उसे खिलौनों से बहलाने की कोशिश कर रहा है. इन सबसे अनजान समायरा को नहीं पता कि उसकी मां की मौत आखिर कैसे हुई. दोनों बच्चे मम्मी-पापा के झगड़े के गवाह हैं. बेटे माहिर ने बताया कि पापा बहुत बार मम्मी को मारते थे. एक दिन घर आए टीवी पर पहले धुरंधर मूवी का गाना बजा दिया तो टीवी तोड़ दी और मम्मी को मारा. मम्मी ने मुझे कहा था कि जब भी मेरी बीपी लो हो जाए तो मुझे नमक का पानी पिला देना. मैं पानी लेकर गया था. पापा मुझसे कह रहे थे, मैं क्या करूं तेरी मां है ही ऐसी. वहीं, बेटी समायरा ने बताया कि एक बार तो शादी समारोह में ही लड़ाई हो गई थी. तब पापा ने बहुत कुछ मम्मी को बोला था और मारपीट करते थे. हम ऊटी घूमने गए थे, तब भी लड़ाई हुई थी.

अनु मीणा सुसाइड केस में परिजनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
अनु के मोबाइल से बेटे ने खोले राज
हालांकि, घटना के कई दिन बाद तक भी अनु का परिवार कुछ समझ नहीं पाया. पूरी हकीकत तब सामने आई जब माहिर ने उसकी मां का फोन खोला. माहिर को अनु के मोबाइल का पासवर्ड पता था, जब मोबाइल खोला तो उसमें कुछ वीडियो दिए. इन वीडियो में अनु और गौतम झगड़ा करते नजर आ रहे थे. बताया जा रहा है कि इन वीडियो को खुद अनु ने रिकॉर्ड किया था, जिसमें गौतम अपशब्द कहता सुनाई पड़ रहा है.
मां बोली- काश उस दिन बेटी के पास चली जाती
वहीं, बेटी अनु को खो चुकी 56 साल की माया का रो-रोकर का बुरा हाल है. उन्हें अफसोस में है कि काश उस दिन वह अपनी बेटी के पास चली जाती तो ये सब नहीं होता. उनका कहना है, "बेटी अक्सर कहती थी कि मम्मी मेरा पति मुझे परेशान करता है, लेकिन नहीं पता था ऐसा हो जाएगा. मुझे चले जाना चाहिए था."
मृतका के भाई नीरज मीणा को भी अंदाजा नहीं था कि बहन ऐसा कदम उठा लेगी. उसके मुताबिक, "हम हमेशा उसे कहते थे कि हमारे पास आकर रहने लग जा. लेकिन वह कहती थी कि गौतम अकेला है. उसका खाना पीना कैसे होगा. उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता और अगले दिन आकर माफी मांग लेता. इसी सब में हमने अपनी बहन खो दी. घटना के बाद भी गौतम को कोई अफसोस नहीं है. बल्कि उसने तो यहां तक कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, कुछ दिन जेल में रह आऊंगा."
यह भी पढ़ेंः XEN पति को VIDEO कॉल कर महिला ने लगाई फांसी, पीछे रोते छोड़ गई दो मासूम; दिल झकझोर देगी ये कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं