विज्ञापन

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: आज से शुरू हुआ फसल बीमा माह, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

फसल बीमा माह एक विशेष जागरूकता अभियान है, जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी और उन्हें समय पर बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: आज से शुरू हुआ फसल बीमा माह, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: क्या है फसल बीमा माह?
(P.C- NDTV)

आज यानी 1 जुलाई से पूरे देश में 'फसल बीमा माह' की शुरुआत हो रही है. यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ना है, ताकि प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम की वजह से फसल खराब होने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके.

क्या है फसल बीमा माह?

फसल बीमा माह एक विशेष अभियान है. हर साल बारिश, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, तेज हवा, कीट और फसलों में लगने वाली बीमारियों की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का बड़ा सहारा बन सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरे जुलाई महीने में जागरूकता अभियान चला रही है. इस दौरान गांवों और कृषि केंद्रों पर किसानों को योजना की जानकारी दी जाएगी और समय रहते बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना अकेले न करना पड़े.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत साल 2016 में की गई थी. योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, अनियमित बारिश, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तेज आंधी, कीटों के हमले और फसल में बीमारी जैसी परिस्थितियों में होने वाले नुकसान पर बीमा का लाभ दिया जाता है. योजना फसल की बुआई से लेकर कटाई के बाद तक कई तरह के जोखिमों को कवर करती है.

आवेदन कैसे करें?

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), संबंधित बैंक या अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है. खरीफ सीजन के लिए समय सीमा के अंदर आवेदन करना जरूरी है.

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

फसल बीमा कराने के लिए किसान के पास-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि संबंधी दस्तावेज और
  • बोई गई फसल का विवरण होना जरूरी है.

 
आवेदन करते समय सही जानकारी देना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर बीमा दावा आसानी से किया जा सके.

यह भी पढ़ें- Noida Airport: आज से 6 नए शहरों के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, 48 विमान रोज करेंगे टेकऑफ-लैंडिंग, देखें पूरा शेड्यूल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com