विज्ञापन

Noida Airport: आज से 6 नए शहरों के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, 48 विमान रोज करेंगे टेकऑफ-लैंडिंग, देखें पूरा शेड्यूल

नोएडा और आसपास रहने वाले लोगों के लिए आज से हवाई सफर और आसान होने वाला है. 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से 6 नए शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है.

Noida Airport: आज से 6 नए शहरों के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, 48 विमान रोज करेंगे टेकऑफ-लैंडिंग, देखें पूरा शेड्यूल
Noida International Airport से आज से 6 नए शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
(P.C- NDTV)

नोएडा और आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही हैं.  नई सेवाएं शुरू होने के बाद कुल 16 शहर सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे. इंडिगो ने इन नई उड़ानों की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने या किसी जरूरी काम से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है.

आज से इन 6 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पंतनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है. हालांकि, जोधपुर और बरेली के लिए फ्लाइट हर दिन नहीं मिलेगी. इन दोनों शहरों के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान चलेगी. बाकी शहरों के लिए तय समय के अनुसार नियमित फ्लाइट उपलब्ध रहेगी.

2 और 13 जुलाई से जुड़ेंगे ये शहर

2 जुलाई से जयपुर और किशनगढ़ के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी. जयपुर के लिए रोजाना उड़ान मिलेगी, जबकि किशनगढ़ के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट चलेगी. इसके बाद 13 जुलाई से चंडीगढ़ के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट से कई शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे यात्रियों का सफर और आसान होगा.

अब रोजाना 48 विमान करेंगे टेकऑफ और लैंडिंग

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून से अपनी सेवाएं शुरू की थीं. शुरुआत में यहां से सिर्फ छह शहरों के लिए रोजाना 12 उड़ानें संचालित हो रही थीं. इनमें छह विमान आते थे और छह विमान उड़ान भरते थे. अब नई फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर रोजाना टेकऑफ और लैंडिंग करने वाले विमानों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी. इससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी.

इन शहरों के लिए पहले से मिल रही हैं उड़ानें

नए शहर जुड़ने से पहले नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट चल रही थीं. अब नई उड़ानों के शुरू होने के बाद यात्रियों के पास पहले से ज्यादा शहरों में सीधे सफर करने का ऑप्शन होगा.

फ्लाइट का समय

अगर आप टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो फ्लाइट का समय पहले जरूर देख लें.

  • अमृतसर: सुबह 10:10 बजे
  • बेंगलुरु: दोपहर 2:45 बजे
  • हैदराबाद: दोपहर 2:50 बजे
  • जयपुर: सुबह 6:20 बजे और शाम 3:45 बजे
  • देहरादून: शाम 7:10 बजे
  • धर्मशाला: सुबह 9:55 बजे
  • जोधपुर: दोपहर 2:40 बजे (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार)
  • किशनगढ़: सुबह 10:30 बजे (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
  • चंडीगढ़: सुबह 6:10 बजे, 13 जुलाई से सुबह 9:55 बजे एक और अतिरिक्त फ्लाइट भी शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: डीजे चलाने को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Aiport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com