विज्ञापन

Post Office Best Scheme: पोस्‍ट ऑफ‍िस की यह स्‍कीम कर देगी मालामाल, हर दिन सिर्फ 333 रुपए बचाकर, बन जाएंगे लखपत‍ि

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम एक सरकारी सेविंग स्कीम है, जिसमें रोज की छोटी बचत से बड़ा फंड बनाया जा सकता है. सिर्फ 333 रुपए हर दिन बचाकर और हर महीने निवेश करने पर 10 साल में ब्याज से ही 5 लाख रुपए से ज्यादा कमाए जा सकते हैं.

Post Office Best Scheme: पोस्‍ट ऑफ‍िस की यह स्‍कीम कर देगी मालामाल, हर दिन सिर्फ 333 रुपए बचाकर, बन जाएंगे लखपत‍ि
Post Office RD Interest Rate : पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम्स जान‍िए यहां पर.

Post Office Scheme: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और उस पर अच्छा रिटर्न भी मिले. शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश सबके बस की बात नहीं होते हैं. यही वजह है कि सरकारी स्कीमें आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. अगर आप भी रोज की छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. जिसमें हर दिन सिर्फ 333 रुपए बचाकर ही आप ब्याज से ही 5 लाख तक की कमाई कर सकते हैं. 

22वीं किस्त से पहले जरूरी काम, अभी चेक करें अपने गांव की लिस्ट, नहीं तो अटक सकते हैं 2000 रुपये

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्या है

पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD) एक सरकारी सेविंग स्कीम है, जिसमें आप हर महीने तय रकम जमा करते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, ब्याज की गारंटी सरकार देती है, कम इनकम वाले लोग भी आराम से निवेश शुरू कर सकते हैं यानी यह स्कीम उन लोगों के लिए है, जो रिस्क नहीं लेना चाहते, लेकिन सेविंग को बढ़ते देखना चाहते हैं.

कितना ब्याज मिलता है

इस समय पोस्ट ऑफिस आरडी पर सरकार की तरफ से 6.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इसका अकाउंट सिर्फ 100 रुपए से शुरू किया जा सकता है, मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है, आप चाहें तो इसे और 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन खोल सकता है आरडी अकाउंट

  • 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति
  • सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट
  • बच्चों के नाम पर भी RD खुलवा सकते हैं

हर दिन 333 रुपए बचाकर 5 लाख कैसे बनेंगे

इस स्कीम में हर दिन 333 रुपए बचाने से महीने की सेविंग करीब 10,000 रुपए होगी. निवेश की अवधि 10 साल है. 5 साल में कुल जमा रकम 6 लाख रुपए होगी. इसका ब्याज करीब 1,13,659 रुपए बनेंगे. इस तरह आपका कुल फंड 7,13,659 रुपए होगा. अगर आप अपना निवेश 5 साल और बढ़ाकर 10 साल कर दें, तो निवेश की कुल रकम 12 लाख रुपए हो सकती है. इसमें कुल ब्याज 5,08,546 रुपए होंगे और कुल रकम 17,08,546 रुपए होंगे. यानी आपने जो 5 लाख से ज्यादा कमाए, वो सिर्फ ब्याज से हैं.

RD पर लोन की सुविधा भी मिलेगी

इस स्कीम की एक और बड़ी खासियत है कि इसमें लोन की सुविधा भी मिलती है. अकाउंट 1 साल पुराना होने पर जमा रकम का 50% तक लोन मिल सकता है. सबसे बड़ी बात कि ब्याज दर सिर्फ 2% ज्यादा होती है. मतलब जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की टेंशन नहीं है.

क्या समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं

इस स्कीम में समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नियम हैं. 3 साल बाद अकाउंट बंद करने का ऑप्शन है. अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी पैसा क्लेम कर सकता है या निवेश जारी रख सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com