विज्ञापन

LPG गैस के लिए e-KYC का नई डेडलाइन क्या है? तय समय पर नहीं करवाने से क्या सच में कट जाएगा कनेक्शन

LPG गैस उपभोक्ताओं को e-KYC अपडेट कराने को कहा गया है. यह KYC इसलिए भी जरूरी हो गया है कि सालों से कई फर्जी गैस कनेक्शन भी हैं. जो कारोबार चलाने के लिए लिया गया है.

LPG गैस के लिए e-KYC का नई डेडलाइन क्या है? तय समय पर नहीं करवाने से क्या सच में कट जाएगा कनेक्शन
LPG ई-केवाईसी नहीं कराया तो क्या होगा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है, वहीं अब तक सरकार की ओर से या कंपनी की ओर से नहीं बताया गया है कि नया कनेक्शन कब से दिया जाएगा. हालांकि इस बीच सरकार ने सभी LPG गैस उपभोक्ताओं को e-KYC अपडेट कराने को कहा गया है. यह KYC इसलिए भी जरूरी हो गया है कि सालों से कई फर्जी गैस कनेक्शन भी हैं. जो कारोबार चलाने के लिए लिया गया है. कई गैस कनेक्शन फर्जी दस्तावेज के जरिए और दूसरे लोगों के नाम पर लिये गए हैं. ऐसे में सरकार ने सालों से जिन उपभोक्ताओं ने KYC नहीं कराया उन्हें फिर से प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

बताया जा रहा है कि काफी संख्या में उपभोक्ता सालों से LPG गैस ले रहे हैं. लेकिन जो फर्जी दस्तावेज और दूसरे लोगों के नाम पर कनेक्शन लिया है वह e-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे हैं. यही वजह है कि KYC में ऐसे फर्जी उपभोक्ता पकड़े जाएंगे.

e-KYC की नई डेडलाइन तय

पहले सरकार ने 23 अगस्त तक सभी LPG गैस उपभोक्ताओं को e-KYC की प्रक्रिया को पूरी करने को कहा गया था. वहीं अब फिर से इसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई है. अब नई डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. यानी अब गैस उपभोक्ता 31 अगस्त तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 

e-KYC नहीं कराने पर क्या कट जाएगा कनेक्शन

LPG उपभोक्ताओं को e-KYC करवाने की अपील की जा रही है. लेकिन आपका e-KYC नहीं होती है तो आपका सीधे गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा ऐसा नहीं है. लेकिन अगर e-KYC नहीं करवाई है तो आपको सिलेंडर बुक करने में दिक्कत आ सकती है. इससे न केवल गैस बुकिंग में देरी होगी बल्कि आपको मिलने वाली Subsidy भी रोक दी जा सकती है. अगर आप e-KYC करवाएंगे तो आपकी सारी रूकी हुई चीजें शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 

10 किलोग्राम वाला FTL LPG सिलेंडर बाजार में हुआ लॉन्च, जानें खासियत और कीमत

LPG के नए कनेक्शन की बुकिंग कब से होगी शुरू? सरकार ने बताई क्या है स्थिति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Connection, LPG Gas E-KYC, LPG E-KYC 2026, LPG E-KYC Last Date, LPG E-KYC Mandatory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com