प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 2400 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस योजना का मकसद नौकरी, स्किल और रोजगार बढ़ाना है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. उनको बड़ी संख्या में बधाई संदेश मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना का सियासी संकट लगातार गहरा रहा है. 6 बागी विधायक गुरुवार को हुई बैठक में नहीं पहुंचे. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला गहराता जा रहा है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 19 से 22 जून तक आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. यहां पढ़ें हर अपडेट.
ये भी पढ़ें-हम तो जीत ही गए... मंत्री का बयान बता रहा झारखंड राज्यसभा चुनाव में किस कदर अति आत्मविश्वास में थी कांग्रेस
ये भी पढ़ें- आज अयोध्या में CM योगी क्या बड़ा एक्शन लेंगे? राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच दौरा, चंपत राय से दूरी
LIVE UPDATES...
बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करने स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC नेता
तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने दिल्ली पहुंचा है. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे है. ये नेता टीएमसी के बागी सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग कर रहे हैं.
CM योगी के साथ नहीं दिखा राम मंदिर ट्रस्ट का कोई सदस्य
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. आज सीएम योगी अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने भी गलती की है उसे बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान सीएम योगी के साथ सिर्फ स्थानीय विधायक, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अयोध्या के मेयर दिखाई दिए. राम मंदिर ट्रस्ट का कोई भी सदस्य सीएम के दौरे पर उनके इर्द गिर्द नहीं दिखाई दिया.
दिल्ली: दो दिन में 916 साइबर क्रिमिनल अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने दो दिन तक चले ऑपरेशन में 916 साइबर क्रिमिनल को अरेस्ट किया.
स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट को पीएम मोदी ने तोहफे में दी टाई और पॉकेट स्क्वायर
PM मोदी ने स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी को हिमरू सिल्क टाई और पॉकेट स्क्वायर तोहफा दिया.हिमरू सिल्क टाई और पॉकेट स्क्वायर सेट औरंगाबाद की पारंपरिक बुनाई की कला को दिखाता है.
PM मोदी का स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी को हिमरू सिल्क टाई और पॉकेट स्क्वायर तोहफ़ा दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
हिमरू सिल्क टाई और पॉकेट स्क्वायर सेट औरंगाबाद की पारंपरिक बुनाई की कला को दिखाता है। सिल्क-कॉटन के मिश्रण से बना, हिमरू अपनी रिवर्सिबल बुनाई, मुलायम टेक्सचर और हल्की चमक के लिए… pic.twitter.com/9u7AHdGnKa
UP News: सीएम योगी ने की कामकाज की समीक्षा बैठक
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कामों की समीक्षा और नए कामों की कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की.
#WATCH गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कामों की समीक्षा और नए कामों की कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/J6BgOTywyh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
Mumbai News: उद्धव गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे मुंबई रवाना
उद्धव गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे नासिक के सिन्नर से स्थापना दिवस के लिए मुंबई रवाना हुए. उद्धव ठाकरे से उनकी मुलाकात की संभावना है.
Bihar: jeबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित
द सर्कुलर सरकारी बंगला खाली करने का आदेश के बीच बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया है. 39 हार्डिंग रोड बांग्ले के अंदर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. अंदर एक मजार भी है. जानकारी के मुताबिक, यह आवास अब तक जिस भी नेता को आवंटित हुआ है उसके बाद वह कभी मंत्री नहीं बना.
सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार का प्लान
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए एक प्लान का ऐलान किया है. यह ऐलान सर्दी शुरू होने से कई महीने पहले ही कर दिया गया, इसमें उन संभावित पाबंदियों और उपायों की जानकारी दी गई है जो नवंबर से फरवरी के बीच लागू हो सकते हैं.
द्धव ठाकरे ने महायुति को छोड़कर गलती की- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) में फूट पर कहा कि उनके 6 सांसद इसलिए आएं क्योंकि उन्हें उनके साथ नहीं रहना था. उद्धव ठाकरे ने महायुति को छोड़कर गलती की थी. वे MVA में चल गए थे. एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक आए और 6 सांसद आए हैं. मुझे लगता है कि और भी विधायक आ सकते हैं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) में फूट पर कहा, "मुझे लगता है कि उनके 6 सांसद इसलिए आएं क्योंकि उन्हें उनके साथ नहीं रहना था। उद्धव ठाकरे ने महायुति को छोड़कर गलती की थी। वे MVA में चल गए थे। एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक आए और 6 सांसद आए हैं। मुझे… pic.twitter.com/Ahtbdbnrwz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
पश्चिम बंगाल: हावड़ा में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त
पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. गुरुवार शाम से शुरू हुई तेज हवाओं और बारिश का असर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई.
NEET री-एग्जाम का ड्रेस कोड आ गया
- ऊंचे वाले हील जूते चप्पल पहनकर न जाएं
- कम हील के जूते चप्पल पहनें
- पानी की बोतल ला सकते है
- बायोमेट्रिक प्रोसेस
Gold Price Down: सस्ता हुआ सोना, आई बड़ी गिरावट
शुक्रवार को MCX खुलने के साथ ही सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. सोना 1 लाख 46 हजार 500 के आस पास बना हुआ है. 
म मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर एक्शन में सीएम योगी
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर रामभक्तों को भरोसा देते हुए कहा कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें. एसआईटी जांच से सब साफ हो जाएगा. अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं.
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं...हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बिठाई है। SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी… pic.twitter.com/vGGSEC2zqC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
अभिषेक बनर्जी दिल्ली में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे
TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपने घर से रवाना हुए. वे आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे. यह मुलाकात 20 बागी TMC सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय की घोषणा को लेकर होगी.
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपने घर से रवाना हुए। वे आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे। यह मुलाकात 20 बागी TMC सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय की घोषणा को लेकर होगी। pic.twitter.com/2ND2KPu8G2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
Shivsena Crisis: सांसदों की बगावत के बीच ठाकरे गुट डैमेज कंट्रोल में जुटा
सांसदों की बगावत के बीच ठाकरे गुट डैमेज कंट्रोल में जुटा है. पार्टी ने डैमेज कंट्रोल के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं.सूत्रों के मुताबिक, जिन लोकसभा क्षेत्रों के सांसद बागी हुए हैं, उद्धव ठाकरे ने उन क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है.सभी प्रमुख पदाधिकारियों की कल शनिवार को मुंबई में अहम बैठक होगी
Mumbai News: मुंबई में आज BEST कर्मचारियों की हड़ताल, यात्री परेशान
मुंबई में आज BEST कर्मचारियों की हड़ताल है. शहर के सभी प्रमुख डिपो बंद होने से बस सेवा ठप हो गई है. सुबह से मुंबई की सड़कों पर BEST बसें नहीं दिख रहीं हैं. लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाटकोपर में देवनार जाने वाली रूट 382 की यात्रियों से भरी BEST बस को कर्मचारियों ने रास्ते में रुकवाकर खाली कराया.
Shivsena Crisis: शिवसेना के दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच विरोध-प्रदर्शन की संभावना
मुंबई पुलिस ने गोरेगांव और सायन में होने वाले कार्यक्रमों में दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच विरोध-प्रदर्शन, जवाबी प्रदर्शन और टकराव की संभावना जताई है और अधिकारियों को पूरे मुंबई में कड़ी निगरानी रखने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
शिवेसना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन
आज शिवेसना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुट (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे) ने अलग-अलग कार्यक्रम की तैयारी कर रखी है. हालिया बगावत और नेताओं के तीखे बयानों के बाद स्थापना दिवस समारोह में बवाल का डर भी बना है. इसे लेकर मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर केंद्र का बैन बरकरार रखा
भारत में 22 जून तक टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर बैन लगाने के केंद्र सरकार के आदेश को सही ठहराया है. इसके साथ ही अदालत ने बैन के खिलाफ टेलीग्राम की याचिका खारिज कर दी.
होर्मुज खुलते ही भारत पहुंचा हजारों टन LNG लदा शिप
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने और होर्मुज से नाकेबंदी हटते ही हजारों टन LNG लदा शिप भारत पहुंच गया है. माल्टा के झंडे वाला सुपरटैंकर LNGC दिशा शिप गुजरात में भरूच के दहेज बंदरगाह पहुंचा.
नासिक टीसीएस केस: आज आरोपी निदा खान की जमानत याचिका पर सुनवाई
नासिक टीसीएस मामले में रोड कोर्ट में आज आरोपी निदा खान, तौसीफ खान और दानिश शेख की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी. अभियोजन पक्ष आज अपना पक्ष रखेगा. इस दौरान निदा खान का बयान ऑनलाइन लिंक के जरिए दर्ज किए जाने की संभावना है. आज की बहस पूरी होने के बाद, संभावना है कि अदालत जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुना सकती है.
Andhra Pradesh: प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में गुरुवार देर रात कोलकाता-चेन्नई हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई. 35 यात्रियों के सुरक्षित निकलने से बड़ा हादसा टल गया.
Mumbai: गर्मी से बचने के लिए रोज बीच पर सो रहे झुग्गी वाले
मुंबई में तेज गर्मी से बचने के लिए झुग्गी में रहने वाले लोग बीच पर सो रहे हैं, ये बात एक युवक ने बताई.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | एक झुग्गी निवासी ने कहा, "हम तेज़ गर्मी से बचने के लिए रोज़ बीच पर सोते हैं..." https://t.co/jyKAYCZtur pic.twitter.com/7rvu1eugUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं.
#WATCH दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर लोकसभा LoP और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
राहुल गांधी आज, 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। pic.twitter.com/wtdW2SOmhN
राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं.
#WATCH दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर लोकसभा LoP और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
राहुल गांधी आज, 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। pic.twitter.com/wtdW2SOmhN
Uttarajhand News: 'रन फॉर योगा' इवेंट में सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेस कोर्स स्थित पुलिस लाइन्स ग्राउंड में 'रन फॉर योगा' इवेंट में भाग लिया.
UP NEWS: हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश श्याम को ढेर कर दिया. बदमाश श्याम 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती के मामले में मोस्ट वॉन्टेड था. 
दिल्ली, पंजाब समेत 10 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 19 से 22 जून तक आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. राजस्थान में भी 21 और 22 जून के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट है.
अमेरिका-ईरान डील के बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट
अमेरिका-ईरान के बीच डील होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुल गया है. लेकिन 60 दिन बाद से यहां से गुजरने वाले जहाजों से 'फीस' वसूली जाएगी.
पीएम मोदी आज युवाओं को देंगे 2400 करोड़ रुपये की सौगात
पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत हजारों युवाओं को 2400 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. नई नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि इस जॉब स्कीम में दी जाएगी.