अगर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं, तो आपके लिए सोलर पैनल लगवाना एक अच्छा और फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है. सोलर पैनल लगवाने से बिजली का खर्च कम होता है, साथ ही सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स में भी छूट मिल रही है. ऐसे में यह योजना घर के खर्च को कम करने का आसान तरीका बन सकती है.
सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी प्रॉपर्टी टैक्स में छूट
सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज नगर निगम ने खास पहल की है. UPNEDA के मुताबिक, जो लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएंगे, उन्हें गृहकर यानी प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी की छूट मिलेगी. इसका मतलब है कि बिजली बिल कम होने के साथ-साथ सालाना टैक्स का बोझ भी घट जाएगा. राज्य के अन्य शहरों में भी सोलर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं.
आपके घर के लिए कितनी आएगी लागत?केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव जे.वी.एन. सुब्रमणयम के अनुसार, आमतौर पर एक सामान्य परिवार की जरूरत के लिए 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम पर्याप्त माना जाता है. इस सिस्टम को लगाने में करीब 1.60 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. हालांकि, सरकारी सब्सिडी मिलने के बाद आपकी जेब से लगने वाली राशि काफी कम हो जाती है.
कितनी मिलती है सब्सिडी?संयुक्त सचिव के अनुसार, 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है.
आवेदन कैसे करें?सोलर पैनल लगवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए-
- सबसे पहले पीएम सूर्य घर पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- इसके बाद बिजली बिल और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
- अब, आप पोर्टल पर मौजूद रजिस्टर्ड वेंडरों में से अपनी पसंद का वेंडर चुन सकते हैं.
- आमतौर पर 15 से 20 दिनों के अंदर सोलर पैनल इंस्टॉल कर दिया जाता है.
- इसके बाद DISCOM की टीम निरीक्षण करती है और मंजूरी मिलने पर सब्सिडी सीधे खाते में भेज दी जाती है.
वहीं, अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि सोलर पैनल कैसे लगवाएं, कितनी सब्सिडी मिलेगी, कौन-से दस्तावेज चाहिए या आपको आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है, तो इसके लिए एक अधिकारिक नंबर जारी किया गया है. आप 98881 01912 पर मिस्ड कॉल देकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस नंबर पर मिस्ड कॉल देने से आपको योजना, सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और सोलर पैनल लगवाने से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब मिल सकते हैं.
☀️ PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
— Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam Limited (@uhbvnpkl) June 22, 2026
रूफटॉप सोलर अपनाइए, बिजली बिल में बचत कीजिए और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दीजिए।
📞 बस 98881 01912 पर एक मिस्ड कॉल दें!योजना, सब्सिडी एवं पूरी प्रक्रिया की जानकारी आपको समझाई जाएगी। #RooftopSolar #SolarEnergy #UHBVN #HaritUrja #SaveElectricity pic.twitter.com/iSjUliWyWz
यह भी पढ़ें- डस्टबिन पूरा भरते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, नोएडा में स्मार्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी, जानें डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं