PM Kisan 16th Installment 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ में यवतमाल जिले में एक आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि वितरित की.इसके तहत मोदी सरकार ने किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment) जारी की और किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित किए, जिससे 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर किए गए.
इस दौरान पीएम ने कहा आज सिर्फ एक ‘क्लिक' से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 21,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए और ‘यही मोदी की गारंटी है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम ने किसानों के मुद्दे पर शरद पवार पर बोला हमला
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार पर हमला बोला और कहा कि जब उन्होंने (2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में) कृषि विभाग संभाला था, तो किसानों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की गई, लेकिन धन को लाभार्थियों तक पहुंचने से पहले ही अन्यत्र ठिकाने लगा दिया गया.
पीएम मोदी ने 1980 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा दिए गए एक बयान का संदर्भ में टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान जब केंद्र सरकार से कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक रुपया जारी होता था, तब केवल 15 पैसे ही इच्छित लाभार्थी (PM Kisan Beneficiary) तक पहुंचते थे .लेकिन हमारी सरकार लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना के तहत अब तक तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है.
किसानों को हर साल मिलता है 6,000 रुपये का लाभ
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) एक केंद्रीय योजना है, जिसमें भारत सरकार सौ प्रतिशत योगदान देती है. यह योजना एक दिसंबर, 2018 से चालू है. इस योजना के तहत, जिन किसानों के पास खेत हैं, उन्हें तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं