प्रधानमंत्री किसान योजना की किश्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है. किसानों को किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है. इससे पहले जून महीने में 23वीं किश्त किसानों के खाते में आए थे. वहीं किसान योजना के किश्त के इंतजार के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर किसानों को 24वीं किश्त अकाउंट में भेजा जाएगा. अब लोगों को रक्षाबंधन का इंतजार है, लेकिन अब इस पर सरकार की ओर से साफ किया गया है कि ऐसी घोषणा सरकार की ओर से नहीं किया गया है.
वायरल वीडियो में क्या
वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किश्त रक्षाबंधन के मौके पर भेजी जाएगी. वहीं इस किश्त में 4000 रुपये किसानों के अकाउंट में सीधे भेजे जाएंगे. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने खुद इस वीडियो के बारे में पूरी सच्चाई बताई है.
दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को #PMKISAN योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4,000 की राशि दी जाएगी।#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 20, 2026
❌ यह दावा फर्जी है और यह वीडियो AI से बनाया गया है।
✅ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं… pic.twitter.com/1Py9MRMTNC
वीडियो का हुआ फैक्ट चेक
वायरल वीडियो का फैक्ट चेक सरकार की एजेंसी PIB ने की है. वीडियो के बारे में सच्चाई बताते हुए इसे फेक वीडियो बताया है. PIB ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को #PMKISAN योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में 4,000 रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं इसकी सच्चाई बताते हुए आगे लिखा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. PM-KISAN की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री ने 20 जून 2026 को जारी की थी. भारत सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
सावधान रहने की अपील
वहीं सरकार एजेंसी PIB ने किसानों को ऐसे फेक मैसेज से सावधान रहने को कहा है. साथ ही सतर्क रहने की भी अपील की है. PIB ने कहा, इस तरह के भ्रामक झांसे में न आएं और किसी दूसरे को भी फॉरवर्ड नहीं करें. अगर आपको किसी भी तरह का कंफ्यूजन होता है तो PIB फैक्ट चेक को भेजें. इसके बाद इसकी सच्चाई भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ेंः EPFO: 24 घंटे में आ जाएगा PF विड्रॉल का पैसा! क्लेम करने से पहले ध्यान से 5 काम कर लें पूरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं