PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त मिलने के बाद अब देश के लाखों किसानों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी अगली पीएम किसान की 24वीं किस्त के ₹2,000 पाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हर बार की तरह इस बार भी कई किसानों के मन में सवाल है कि अगली किस्त कब आएगी और कहीं उनका पैसा अटक तो नहीं जाएगा. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंचे, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेना बेहतर होगा.
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन-कौन से जरूरी काम हैं जिन्हों अगर समय रहते पूरा नहीं किया तो पीएम किसान की अगली किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं...
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आ सकती है?
पीएम किसान योजना (PM kisan Scheme) के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. सरकार अब तक 23 किस्तें जारी कर चुकी है.
आमतौर पर योजना की हर किस्त करीब चार महीने के अंतराल पर जारी होती है. पिछली यानी 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.
1. सबसे पहले e-KYC जरूर पूरी करें
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है. सरकार ने साफ किया है कि e-KYC पूरा करना अनिवार्य है. आप PM Kisan पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध है. वहीं, PM Kisan मोबाइल ऐप पर Face Authentication के जरिए भी e-KYC पूरी की जा सकती है. e-KYC प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 24 घंटे बाद इसका स्टेटस पोर्टल पर दिखाई देता है.
2. बैंक खाते को Aadhaar और NPCI (DBT) से लिंक कराएं
पीएम किसान की राशि Direct Benefit Transfer यानी डीबीटी(DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए आपका बैंक अकाउंट आधार और NPCI (DBT) से लिंक होना जरूरी है.
अगर आपके खाते में DBT नहीं है, तो किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा. इसलिए अपने बैंक जाकर DBT स्टेटस जरूर चेक कर लें.
3. जमीन का रिकॉर्ड सही और अपडेट रखें
कई बार किसानों की किस्त जमीन से जुड़ी जानकारी की वजह से भी अटक जाती है. अगर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, पोर्टल पर सही तरीके से मैपिंग नहीं हुई है, म्यूटेशन अटका है या जमीन विवाद में है, तो सिस्टम किसान को अपात्र दिखा सकता है.ऐसे में अपनी खेती की जमीन का रिकॉर्ड समय रहते अपडेट कराना जरूरी है.
4. बैंक अकाउंट डिटेल करें चेक
कई किसानों की किस्त केवल बैंक डिटेल्स में गलती होने की वजह से भी फेल हो जाती है. इसलिए अपने बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग, खाता संख्या, IFSC Code और बैंक KYC की जानकारी एक बार जरूर जांच लें.अगर इनमें कोई गलती है, तो उसे तुरंत सही करवा लें ताकि पेमेंट आने में कोई दिक्कत न हो.
5. Beneficiary Status जरूर चेक करें
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम अभी भी पीएम योजना की लिस्ट में है या नहीं, तो पोर्टल पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस ( PM Kisan Beneficiary Status) या बेनिफिशियरी (PM Kisan Beneficiary List) जरूर देखें.
- इसके लिए PM Kisan पोर्टल पर जाएं, Beneficiary List ऑप्शन चुनें.
- फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर Get Report पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपने बैंक खाते में अगली किस्त के 2000 रुपये आने की पूरी संभावना है , हालांकि, अगर नाम सूची में नहीं है, तो नजदीकी कृषि कार्यालय या CSC सेंटर से संपर्क करें.
किन वजहों से अटक सकती है आपकी किस्त?
पीएम किसान की अगली किस्त कई कारणों से अटक सकती है. इनमें e-KYC अधूरी होना, बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार और बैंक खाते का लिंक न होना, DBT इनएकिटिव न होना, जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी से जुड़ी समस्या शामिल हैं.अगर इन सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लिया जाए, तो 24वीं किस्त का ₹2,000 बिना किसी परेशानी के सीधे आपके बैंक खाते में आने की संभावना बनी रहती है.
ये भी पढ़ें- Digital Rupee: डिजिटल रुपया वॉलेट कैसे बनाएं? 4 आसान स्टेप्स नें समझें अप्लाई करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं