विज्ञापन
2 hours ago

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment: आज यानी 20 जून का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा. आज पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी. इसके तहत सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर कर दिए गए हैं. सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत पूरे देश में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए पूरे 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई.

पश्चिम बंगाल से PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है. यहीं से प्रधानमंत्री 'पश्चिम बंग दिवस' समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हर लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
 

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की है.

पीएम क‍िसान की 23वीं क‍िस्‍त का पैसा किसका अटका?

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 23वीं क‍िस्‍त जारी कर दी गई है. हालांकि, कई क‍िसानों के खाते में पीएम क‍िसान की राशि अभी तक नहीं आई है. जिन किसानों ने पीएम किसान योजना का ईकेवाईसी नहीं करवाया है, जो योजना के लिए तय पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते, अगर एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं तो पैसा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनके नाम काट द‍िए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में पीएम फसल बीमा योजना शुरू हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी करते हुए बंगाल के किसानों के लिए एक और योजना लॉन्च कर दी है. पश्चिम बंगाल में अब तक पीएम फसल बीमा योजना लागू हो गई है. अब यहां के किसान अब अपनी फसल का बीमा कराके प्राकृतिक आपदा के समय मुआवजा भी ले सकते हैं.

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे देखें

  • पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं.

PM Kisan LIVE Updates: अभी तक किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर, किसी किसान के बैंक में अभी तक किसान योजना के पैसा नहीं आए हैं, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें, क्योंकि योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें. आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें.

पीएम क‍िसान की 23वीं क‍िस्‍त जारी, ऐसे चेक करें अपने स्टेटस

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 23वीं क‍िस्‍त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्‍वर से 9.44 करोड़ क‍िसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं. अगर, आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं. होमपेज पर 'Know Your Status' या 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें. अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें. इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपकी किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी.

PM Kisan 23rd Installment LIVE: पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. इसके साथ ही पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2-2 हजार रुपये की 23वीं किस्त भी जारी की जा चुकी है.

PM Kisan Payment LIVE Updates: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी हो गई है. इस किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला है.

PM Kisan Payment LIVE Updates: क‍ितने बजे जारी होगी क‍िस्‍त

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है. अभी मंच पर संगीत कार्यक्रम चल रह है. इससे पहले सीएम का संबोधन हुआ था.

23rd Installment Status LIVE: सीएम शुभेंदु अधिकारी का संबोधन

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं. कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का संबोधित कर रहे हैं. यहां से ही पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2-2 हजार रुपये की 23वीं किस्त जारी करेंगे.

23rd Installment Status LIVE: बंगाल में कार्यक्रम शुरू

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. यहां से ही पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे. पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम शुरू हो गया है.

PM Kisan LIVE Updates: किन किसानों नहीं मिलेगी 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की थोड़ी देर में 23वीं किस्त जारी होनी है. इस किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा. जिन किसानों ने पीएम किसान योजना का ईकेवाईसी नहीं करवाया है, जो योजना के लिए तय पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते, अगर एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं तो पैसा नहीं मिलेगा. एक ही परिवार में वयस्क और नाबालिग सदस्य को लाभ नहीं मिलेगा.

PM Kisan Payment LIVE Updates: अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर, आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं. होमपेज पर 'Know Your Status' या 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें. अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें. इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपकी किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी.

PM Kisan 23rd Installment LIVE: शिवराज सिंह राजस्थान में कर रहे हैं संबोधित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के बाड़ी में हैं और वह यहां पर किसान योजना से जुड़े कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं.  फिर वह यहीं से सीधे पीएम किसान योजना के कार्यक्रम से कनेक्ट होंगे.

बस कुछ ही देर में शुरू आएंगे पीएम किसान के पैसे

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 23वीं क‍िस्‍त का इंतजार बस खत्‍म होने जा रहा है. थोड़ी देर में पश्‍च‍िम बंगाल से पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू होने वाला है. इसके बाद वह 9.44 करोड़ क‍िसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं.

PM Kisan Yojana: कितने बजे जारी होगी किस्त

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में आज शाम 4 बजे के आस-पास 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे. दरअसल, पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम दोपहर बाद 3.45 बजे शुरू होगा. इसका मतलब हुआ कि 20 जून शनिवार को करीब शाम 4 बजे तक किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान योजना को लेकर क्या कहा?

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: किसानों के लिए खुशखबरी

PM Kisan Yojana LIVE Updates: मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस?

  • पहले अपने मोबाइल में पीएम किसान का मोबाइल एप डाउनलोड करें.
  • ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको Know Your Status पर क्लिक करना है.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी से वेरिफाई करें
  • आपको आपके खाते का पूरा बैलेंस और स्टेटस पता चल जाएगा.

PM Kisan Yojana LIVE Updates: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

PM Kisan Yojana LIVE Updates: इन कारणों से अटक सकती है योजना की 23वीं किस्त

  • गलत बैंक अकाउंट नंबर दर्ज होना.
  • गलती से गलत IFSC कोड दर्ज कर देना.
  • बैंक अकाउंट में नाम में गलती होना.
  • एक ही बैंक अकाउंट से कई लाभार्थी जुड़ना.
  • गलत बैंक खाता अपलोड होना.
  • इसके अलावा ई-केवाईसी के कारण भी किस्त अटक सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment LIVE: खाते में न आए 23वीं किस्त को चेक करें ये चीजें

अगर, किसी किसान के बैंक में 20 जून को पैसा नहीं आता है, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें.


e-KYC पूरा करें- योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें.

लैंड सीडिंग- आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें.


आधार और बैंक खाता लिंक- आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए. इसके साथ ही, आपका खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप होना अनिवार्य है.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: पीएम किसान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले PM-Kisan के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां आपको ‘Farmers Corner' नाम का सेक्शन दिखेगा.
  • Farmers Corner के अंदर New Farmer Registration पर क्लिक करें.
  • यहीं से सबसे पहला स्टेप शुरू होता है.
  • अब पेज पूछेगा कि आप Rural Farmer हैं या Urban Farmer.
  • अपनी स्थिति के अनुसार सही ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, राज्य, और कैप्चा कोड डालें और Search पर क्लिक करें.
  • अगर आपका नाम पहले से रजिस्टर्ड नहीं है, तो स्क्रीन पूछेगी "क्या आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं?"
  • यहां Yes चुनें.
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा.इसमें आपको अपनी पूरी जानकारी डालनी होती है .
  • फॉर्म में नाम पता जमीन की डिटेल,बैंक अकाउंट डिटेल,मोबाइल नंबरभरें 
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म को सेव कर दें.
  • अगला स्टेप वेरिफिकेशन का होता है.फॉर्म सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. 
  • इसे डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन वेरिफाई हो जाता है.
  • आप पास के CSC सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC जरूरी

PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है.  OTP-आधारित eKYC को PM किसान वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जबकि बायोमेट्रिक-आधारित eKYC नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर करवाया जा सकता है.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: DBT के जरिए ट्रांसफर होती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त

बिना किसी बिचौलिया के, पारदर्शी DBT का शानदार उदाहरण है- पीएम-किसान योजना. अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है. 100% पारदर्शी, सुरक्षित हस्तांतरण  सुरक्षित डिजिटल ढांचा , अन्नदाता को मिला सीधा अधिकार. 

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना?

किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 में की गई थी. इसके तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और पूरे भारत में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल मिलाकर 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने को लेकर शेयर किया वीडियो

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: डाउनलोड करें पीएम किसान ऐप

किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण, सब कुछ अब आप एक ही पीएम किसान ऐप पर जान सकते हैं. इसके लिए बस नीच X पोस्ट में दिख रहे QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएं.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: मध्य प्रदेश में किसानों को प्रति वर्ष ऐसे मिलते हैं 12 हजार रुपये

मध्य प्रदेश के पात्र किसानों को पूरे साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायती मिलती है. दरअसल, किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष पीएम किसान योजना के तहत और 6 हजार रुपये प्रति वर्ष मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलते हैं.

 

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी चीजें

  • e-KYC पूरा होना जरूरी है.
  • फार्मर आईडी होना जरूरी है.
  • इसके अलावा अगर बैंक खाते की जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दर्ज है, तो भी योजना की 23वीं किस्त अटक सकती है. 

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: आज दोपहर 3:55 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: पीएम किसान योजना में सालभर में कितनी बार पैसे मिलते हैं?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई जाती है. इसके तहत सरकार हर साल तीन किस्‍तों में पैसे किसानों को डायरेक्ट ट्रांसफर करती है. हर किस्‍त 2-2 हजार की होती है और कुल मिलाकर 6 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.

Digipay से कैसे निकलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के खाते में पैसा ट्रांसफर होने के बाद DigiPay या DigiPayLite के जरिए 2000 रुपये निकाल सकते हैं. इसके लिए नजदीक के VLE, SHG, FPS, FPOs या PACS के पास जाना होगा. वहां पैसा निकालने में मदद की जाएगी.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त पात्र लाभार्थियों को वितरित करेंगे. 23 वीं किस्त में 18 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी. इस किस्त के दौरान 2 करोड़ 18 लाख से अधिक महिला किसान लाभान्वित होंगी.  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किस्‍त जारी किए जाने को "पीएम-किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा. 23 वीं किस्त जारी होने के साथ ही 24 फरवरी 2019 को आरंभ हुई इस योजना के अंतर्गत कुल वितरण राशि 4 लाख 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी. योजना की 23 वीं किस्त में पश्चिम बंगाल में 45 लाख 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को 907 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे करें लैंड सीडिंग?

अगर आपका लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल, पटवारी या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क करना होगा. ये काम राज्य सरकार और स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारियों के जरिए किया जाता है. 

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन जरूरी

लैंड सीडिंग का मतलब है किसान की जमीन के रिकॉर्ड को पीएम किसान योजना के डेटाबेस से जोड़ना. इससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. लैंड सीडिंग हुई है या नहीं, ये चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं. यहां अगर आपको Land Seeding के सामने 'No' लिखा दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी जमीन का रिकॉर्ड अभी तक योजना के साथ लिंक नहीं हुआ है.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: 22 किस्तों में 4.28 लाख करोड़ रुपये किए गए ट्रांसफर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और पूरे भारत में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल मिलाकर 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें PM-Kisan eKYC

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्‍ला में पीएम क‍िसान योजना का द‍िया संदेश

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर पोस्ट कर कही ये बात

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे आज राजस्थान के बाड़ी जा रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा...

प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!

आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूं. 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे. इस अवसर पर जन कल्याण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. जहां समस्याओं का समाधान किया जाएगा. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा.

आइए, बाड़ी में मिलते हैं.

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना का लाइव क्रायक्रम देखने के लिए QR कोड को स्कैन करें

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: DBT के जरिए ट्रांसफर होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले Farmer's Corner सेक्शन में जाएं.
  • 'Update Self Registration' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे सत्यापित करें.
  • सारी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: जानें कृष‍ि मंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान ने क्या कहा?

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेटस चेक करने के लिए योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • अब अपना स्टेटस जानने के लिए Know Your Status पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें.
  • स्टेटस में आपको पिछले भुगतान की जानकारी भी मिल जाएगी.

PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE: कैसे चेक करें कि आपके पास किस्त आएगी या नहीं?

  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना राज्य, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें.
  • आखिर में Get Report पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

PM Kisan 23th Installment LIVE Updates: कब और कहां से जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होगी. कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे शुरू होगा. इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी होगी, जिसके तहत पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Kisan Yojana, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com