PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM‑Kisan) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 तीन किस्तों में मिलता है. अब 2026 की 22वीं किस्त आने वाली है. हालांकि, 21वीं किस्त किसानों के खाते में 19 नवंबर, 2025 को जारी हुई थी और अब 22वीं किस्त का इंतजार है. कृषि मंत्रालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और भुगतान प्रक्रिया तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22वीं किस्त होली से पहले जारी हो सकती है. संभावना है कि किसानों के खाते में पैसा मार्च के पहले हफ्ते या उससे पहले आ जाएंगे, इस योजना की सभी डिटेल आपको हम बताएंगे, लेकिन सरकार ने कुछ नए नियम लागू किए हैं. अगर किसान ये जरूरी काम समय पर पूरा नहीं करते, तो किस्त रुक सकती है या देर से मिल सकती है.
यह भी पढ़ें:- EPF Interest Rules: PF पर 3 साल नहीं, 58 साल तक मिलता है ब्याज, यहां जानिए क्या कहते हैं EPFO के नियम
22वीं किस्त के लिए नए नियम
e‑KYC और Farmer ID अब अनिवार्य- 22वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ये दो काम जरूर करने होंगे. e‑KYC पूरी करना (आधार वाले मोबाइल नंबर पर OTP आएगा) और Farmer ID बनवाना या अपडेट करना. सरकार ने यह इसलिए अनिवार्य किया है ताकि सिर्फ सही किसानों को पैसा मिले और फर्जी या दोहरी एंट्री रोकी जा सके. अगर e‑KYC या Farmer ID पूरी नहीं है, तो ₹2,000 की किस्त आपके बैंक खाते में नहीं आएगी.
जमीन और लाभार्थी की जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए- किसानों को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि जमीन का रिकॉर्ड सही लिंक हो, बैंक खाते से आधार लिंक हो, मोबाइल नंबर और पता सही अपडेट हो. गलत जानकारी होने पर किस्त का वेरिफिकेशन फेल हो सकता है, जिससे भुगतान रुक सकता है.
कब आएगी पीएम किसान योजना 22वीं किस्त?कृषि मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 मार्च से पहले यानी 1 से 3 मार्च के बीच पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Kisht) की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है.
किसानों को क्या करना चाहिए?किस्त में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आए, उसके लिए किसान PM‑Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) या नजदीकी CSC केंद्र जाकर OTP आधारित e‑KYC करें. अपनी Farmer ID बनाएं या अपडेट करें. बैंक और आधार लिंक चेक करें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं