विज्ञापन

IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का मौका, जानें कितना आएगा खर्च और बुकिंग की पूरी जानकारी

IRCTC Nepal Packages 2026: IRCTC ने नेपाल घूमने के लिए खास टूर पैकेज शुरू किए हैं. इन पैकेज के जरिए आप कम खर्च में नेपाल के कई खूबसूरत शहरों की यात्रा कर सकते हैं.

IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का मौका, जानें कितना आएगा खर्च और बुकिंग की पूरी जानकारी
IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का मौका

IRCTC Nepal Packages 2026: अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो IRCTC आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है. IRCTC ने नेपाल घूमने के लिए खास टूर पैकेज शुरू किए हैं. इन पैकेज के जरिए आप कम खर्च में नेपाल के कई खूबसूरत शहरों की यात्रा कर सकते हैं. नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊंचे पहाड़ और धार्मिक स्थलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी यहीं स्थित है. इसके अलावा भगवान बुद्ध का जन्मस्थान लुम्बिनी भी नेपाल में ही है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Kisan 22nd Installment: आज इतने बजे आएंगे किसानों के खातों में 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

चेन्नई से क्लासिक नेपाल टूर

IRCTC का Classic Nepal (SMO36) पैकेज चेन्नई से शुरू होगा. यह 5 रात और 6 दिन का टूर है. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को काठमांडू और पोखरा जैसे प्रमुख शहर घूमाए जाएंगे. इस पैकेज की शुरुआती कीमत लगभग 42,400 प्रति व्यक्ति है.

हैदराबाद से रॉयल नेपाल पैकेज

हैदराबाद से शुरू होने वाला Royal Nepal (SHO6) पैकेज थोड़ा लंबा है. यह 6 रात और 7 दिन का टूर है. इसमें काठमांडू और पोखरा के अलावा जनकपुर और लुम्बिनी जैसे धार्मिक स्थान भी शामिल हैं. इस पैकेज की कीमत करीब 48,000 रुपये से 66,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो होटल और रूम शेयरिंग के अनुसार अलग-अलग होती है.

चंडीगढ़ से फ्लाइट टूर

IRCTC चंडीगढ़ से भी नेपाल का फ्लाइट पैकेज दे रहा है. यह लगभग 6 दिन का टूर है, जिसमें मुख्य रूप से काठमांडू शहर की यात्रा कराई जाएगी. इसमें फ्लाइट, होटल और घूमने की सुविधा शामिल होगी.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

नेपाल टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी. जैसे- 

  • आने-जाने की फ्लाइट टिकट
  • होटल में रहने की व्यवस्था
  • नाश्ता और डिनर
  • प्रमुख जगहों की साइटसीइंग

इससे यात्रियों को यात्रा की अलग से ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी आपको बस एक बार टूर पैकेज की कीमत का भुगतान करना है, इसके बाद आप आराम से यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं.

नेपाल यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज

भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी होता है. अगर पासपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं तो उसकी वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए.

ऐसे करें बुकिंग

अगर आप इस टूर पैकेज का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग सीधे IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. ध्यान रखें कि पैकेज की कीमत और तारीखें समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए बुकिंग से पहले पूरी जानकारी जरूर देख लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com