पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सभी किसान भाइयों को बेसब्री से इंतजार है. पीएम किसान की 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी. ऐसे में अक्टूबर महीने में अगली किस्त जारी होने की संभावना है. पीएम किसान के जरिये किसानों को 2000 रुपये की मदद दी जाती है. रबी फसलों की बुआई और बीज-खाद लाने में जुटे किसानों के लिए ये किस्त बेहद अहम है. पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होने के बाद चार महीने पूरे हो रहे हैं. हालांकि अभी तक सरकार ने पीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है. ऐसे में पोर्टल पर नजर रखें.
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) किसानों में बेहद लोकप्रिय है. इसमें किसान परिवारों को सालाना तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. किसानों को तीन किस्तों में सम्मान निधि बैंक खाते में भेजी जाती है. लाडली बहना योजना जैसी लोकप्रिय स्कीमों की किस्त जारी होने के बाद पीएम किसान का ही इंतजार है. हालांकि किस्त जारी होने के पहले आपको जरूरी काम निपटा लेने चाहिए.
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त?
पीएम किसान की किस्त के पहले ये जांचना चाहिए कि बैंक खाते की केवाईसी अपडेट है या नहीं. पिछली किस्त में अगर कोई देरी हुई थी, तो भी आपको तुरंत ही बैंक खाते को एक्टिव रखना चाहिए. पीएम किसान की स्टेटस जाने के लिए क्या करना है, वो भी ध्यान रखें
पीएम किसान की किस्त का अपडेट
पीएम किसान योजना के पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर क्लिक करें
साइट पर Know Your Status का विकल्प चुनें
उसमें नाम, आईडी वगैरा की जानकारी डालें.
फिर एप्लीकेशन और भुगतान से जुड़ी जानकारी चेक करें.
स्टेटस में समस्या है तो कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें
किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पीएम किसान में अक्सर ये देखा जाता है कि बैंक खाते, कृषि भूमि या कृषि दस्तावेजों में गड़बड़ी से किसानों की किस्त फंस जाती है. पीएम किसान की अगली किस्त के पहले तमाम सावधानियों को चेक करते हुए ही आगे बढ़ें.
- बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट होनी चाहिए
- आधार और बैंक खाता लिंक करने में कोई समस्या तो नहीं.
- जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी सूचना तो नहीं है
PM Kisan ki Kist (पीएम किसान योजना) - फ्रॉड से बचें
पीएम किसान से जुड़े किसी भी अपडेट या केवाईसी के लिए अपने बैंक से संपर्क करें. ऑनलाइन केवाईसी या किसी अन्य तरह के प्रलोभन में न आएं. किस्त का पैसा आपको ट्रांसफर करने की किसी कॉल पर कतई भरोसा न करें, अगर कोई इसके लिए पैसा मांगता है तो संबंधित विभाग से शिकायत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं