विज्ञापन
13 minutes ago

PM Kisan LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले में आने वाले भिलड़ी इलाके में एक कार्यक्रम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे. देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी. हर किसान के खाते में 2000-2000 रुपए की राशि आएगी. किसान भाई पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी किस्त का स्टेट्स चेक कर सकते हैं, यहां किसानों को अपने खाते से जुड़ी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी. किसानों में पीएम किसान योजना को लेकर उत्साह दिख रहा है. दिवाली के पहले पीएम किसान की किस्त मिलने से उनके खाद, बीज जैसे कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सवा दो करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान की किस्त आएगी.

PM Kisan 24th Installment LIVE Updates: पीएम किसान की 24वीं किस्त आज जारी होगी

PM Kisan Kist LIVE: यूपी में सवा करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी पीएम-किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से किसानों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे. प्रधानमंत्री के एक क्लिक से, देश भर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच जाएगी. इस पहल से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 4,482.19 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे. पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 103461.76 करोड़ रुपये पहले ही भेजे जा चुके हैं. पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा. उनके खातों में कुल 4,482 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे

यूपी में अब तक एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि ट्रांसफर

वित्तीय वर्ष  राशि
2018-19  ₹2,238.92 करोड़

2019-20  ₹11,006.87 करोड़

2020-21  ₹14,432.14 करोड़

2021-22  ₹15,775.52 करोड़

2022-23  ₹12,454.32 करोड़

2023-24  ₹13,808.48 करोड़

2024-25  ₹15,594.74 करोड़

2025-26  ₹13,727.85 करोड़

2026-27 (अप्रैल-जुलाई)  ₹4,422.92 करोड़

2026-27 (अगस्त-नवंबर)  ₹4,482.19 करोड़

कुल  ₹1,07,943.95 करोड़
 

दिल्ली-नोएडा में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आज मौसम विभाग ने दिनभर बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब की वजह से यहां लगातार बरसात हो रही है. वहीं रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिसकी वजह से यहां ठंड का असर बढ़ गया है. सुबह के वक्त ठंड लग रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

कांग्रेस का CEC के खिलाफ मॉक महाभियोग

कांग्रेस आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक महाभियोग लाने जा रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज संसद जैसा आयोजन होगा. जिसमें लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्ष होगी. इसमें कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कई दल शामिल होंगे. आयोजन में CEC के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. मल्लिकार्जुन खड़गे के बंगले पर होने वाले आयोजन में सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे. 

तूफान अर्नब हुआ खतरनाक

तूफान अर्नब अब उत्तर भारत में अपना असर दिखा रहा है. आज दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की उम्मीदर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जताई गई है. भारी बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद दूसरे दिन तूफान लगातार उत्तर भारत की तरफ बढ़ा है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. 

PM Kisan LIVE: यूपी में सवा दो करोड़ किसानों को पीएम किसान का फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सबसे ज्यादा सवा दो करोड़ के करीब लाभार्थी किसान उत्तर प्रदेश में हैं. यूपी में आज इन किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा. पीएम मोदी बनासकांठा में एक साथ सभी खातों में पैसा रिलीज करेंगे. किसान पीएम किसान पोर्टल के जरिये अपना पैसा चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान की किस्त आज

पीएम किसान की 24वीं किस्त आज जारी होगी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर ट्रांसफर करने जा रहे हैं. गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी की तरफ से बताया गया है आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पीएम मोदी आज पहुंचेंगे और किसानों खाते में 2000-2000 रुपए की राशि को ट्रांसफर करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan 24th Installment LIVE, PM Kisan Live Updates, PM Kisan Bank Seeding, Pm Kisan Kist Check, PM Kisan Installment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com