विज्ञापन

बिल्डर ने दे दी छोटी पार्किंग तो क्या करें? जानिए RERA और अपना कानूनी अधिकार

Parking Dispute: पंजाब के मोहाली के एक घर खरीदार को पार्किंग तो मिल गई थी, लेकिन उसकी जगह इतनी छोटी थी कि उसकी कार ठीक से खड़ी ही नहीं हो सकती थी. इस मामले में घर खरीदार ने पंजाब RERA में शिकायत की, जानिए क्या कहते हैं RERA के नियम.

बिल्डर ने दे दी छोटी पार्किंग तो क्या करें? जानिए RERA और अपना कानूनी अधिकार
Parking Dispute
file photo

Parking Dispute: किसी भी अपार्टमेंट या सोसाइटी में पार्किंग की सुविधा घर खरीदने वालों के लिए बहुत अहम होती है, लेकिन अगर छोटी सी गलती हो जाए, जैसे कि पार्किंग की जगह का आकार ठीक से चेक न करना, तो बाद में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है, ऐसा ही कुछ पंजाब के मोहाली के एक घर खरीदार के साथ हुआ. उसे पार्किंग तो मिल गई थी, लेकिन उसकी जगह इतनी छोटी थी कि उसकी कार ठीक से खड़ी ही नहीं हो सकती थी. इतना ही नहीं, यह पार्किंग उसके अपार्टमेंट ब्लॉक से करीब 150 मीटर दूर थी, जिससे उसे रोजाना काफी दिक्कत होती थी. ऐसे कोई बिल्डर पार्किंग छोटी दे, तो आपको अपने कानूनी अधिकार पता होने चाहिए.

हालांकि, इस मामले में घर खरीदार ने पंजाब RERA में शिकायत की. उसका कहना था कि उसे जो पार्किंग दी गई है, वह नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के नियमों का उल्लंघन हो सकता है. अपनी शिकायत में उसने NBC के नियमों का हवाला दिया, जिसमें पार्किंग के लिए न्यूनतम आकार तय किया गया है, लेकिन उसे जो पार्किंग दी गई थी, उसका आकार सिर्फ 2.2 मीटर x 4.1 मीटर था, जो बहुत छोटा था. इतनी कम जगह में वह अपनी कार ठीक से पार्क ही नहीं कर पा रहा था.

नेशनल बिल्डिंग कोड के क्या हैं नियम?

  • एक कार के लिए अलग पार्किंग स्थान कम से कम 3 मीटर x 6 मीटर होना चाहिए
  • कॉमन कार पार्किंग के लिए कम से कम 2.75 मीटर x 5 मीटर जगह होनी चाहिए
  • स्कूटर/दो-पहिया के लिए कम से कम 1.25 वर्ग मीटर जगह होनी चाहिए
  • साइकिल के लिए कम से कम 1.00 वर्ग मीटर जगह होना जरूरी है

इस मामले में RERA अथॉरिटी ने कहा कि RERA कानून में यह कहीं तय नहीं है कि पार्किंग की जगह का न्यूनतम आकार कितना होना चाहिए. इसी वजह से इस आधार पर घर खरीदने वाला केस हार गया. RERA ने साफ तौर पर कहा कि इस कानून के तहत वह यह नहीं कह सकता कि गेस्ट या EWS के लिए 5% पार्किंग रिजर्व हो, सभी फ्लैट मालिकों को बराबर पार्किंग मिले या पार्किंग की कोई तय लंबाई-चौड़ाई हो.

यह भी पढ़ें:- हाइड्रोजन बसें कैसे करेंगी काम? जानिए सीएनजी से कितनी अलग हैं और इसके फायदे

क्या घर खरीदार बिल्डर को NBC के नियम मानने के लिए मजबूर कर सकता है?

इस मामले में बिल्डर के वकील के मुताबिक, नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के नियम जरूरी नहीं होते. कानूनी एक्सपर्ट के अनुसार, NBC अपने आप में कोई सख्त कानून नहीं है. यह एक गाइडलाइन की तरह होता है. NBC के नियम तभी लागू होते हैं, जब उन्हें स्थानीय नगर निगम या विकास प्राधिकरण अपने बिल्डिंग नियमों में शामिल करें या प्रोजेक्ट की मंजूरी देते समय इन शर्तों को लागू किया गया हो. यानी अगर स्थानीय नियमों में NBC के प्रावधान शामिल नहीं हैं, तो बिल्डर को उन्हें मानना जरूरी नहीं होता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com