विज्ञापन

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें, जानिए रास्ते, ट्रैवल का समय और कैब किराया तक, पूरी डिटेल

Noida Airport: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है. यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे इसे दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से बेहतरीन सड़क संपर्क मिला हुआ है. फिलहाल मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी भविष्य में आने वाली है,

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें, जानिए रास्ते, ट्रैवल का समय और कैब किराया तक, पूरी डिटेल
जेवर एयरपोर्ट
file photo

Noida Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है और उम्मीद है कि यह जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा. जैसे‑जैसे एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयार हो रहा है, यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें आसानी से कैसे पहुंचा जाए. यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे इसे दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से बेहतरीन सड़क संपर्क मिला हुआ है. फिलहाल मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी भविष्य में आने वाली है, इसलिए अभी सड़क मार्ग सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है. चलिए आपको बताते हैं नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए रूट, ट्रैवल का समय और कितना किराया लग सकता है.

यह भी पढ़ें:- Noida Airport: पीपीपी मॉडल से तैयार हुआ नोएडा एयरपोर्ट, ILS System से बनेगा 'हाई-टेक', जानिए क्या-क्या होगी सुविधा

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट कैसे जाएं

दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए सबसे अच्छा रास्ता DND फ्लाई/कालिंदी कुंज से नोएडा‑ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर यमुना एक्सप्रेसवे से पहुंचा जा सकता है. इस यात्रा करीब 60 से 90 मिनट समय लग सकता है. हालांकि, इस रास्ते पर साफ‑सुथरी और तेज रफ्तार वाली सड़क है, कई एंट्री‑एग्जिट मौजूद हैं, लेकिन यह इस समय सबसे तेज और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला रास्ता है.

नोएडा से जेवर एयरपोर्ट

नोएडा से जाने वाले लोगों के लिए रास्ता ज्यादा सीधा और कम समय वाला है. नोएडा‑ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे - यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचा जा सकता है. यहां पहुंचने में करीब 45 से 60 मिनट समय लग सकता है. यह सफर काफी आरामदायक है और ट्रैफिक की समस्या भी कम रहती है.

ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचे

ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट सबसे नजदीक है. सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. इसमें करीब 30 से 45 मिनट समय लग सकता है. कम दूरी होने के कारण यह सबसे आसान और तेज रास्ता है.

अपनी कार से जाना

फिलहाल अपनी कार से जाना सबसे सुविधाजनक विकल्प है, क्योंकि एक्सप्रेसवे अच्छी तरह जुड़े हुए हैं. यमुना एक्सप्रेसवे हाई‑स्पीड रोड है. रास्ते में टोल देना होगा और कई एंट्री‑एग्जिट होने से जाम कम रहता है.

टैक्सी या कैब सेवाएं

ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए कैब अच्छा विकल्प है. Ola, Uber, Rapido आदि जैसी ऐप‑आधारित सेवाएं उपलब्ध हैं. हालांकि, दिल्ली से लगभग 1000 रुपये तक हो सकता है. कैब का किराया समय के हिसाब से बदलता रहता है.

भविष्य में मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी

अभी सड़क ही मुख्य साधन है, लेकिन कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन को एयरपोर्ट तक बढ़ाने की योजना है. दिल्ली‑वाराणसी हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर में एयरपोर्ट के पास स्टेशन होगा. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पॉड टैक्सी सिस्टम बनाया जाएगा और एयरपोर्ट शुरू होते ही UPSRTC की बस सेवाएं चलेंगी. आने वाले वर्षों में ये सुविधाएं यात्रा को और आसान बना देंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com