विज्ञापन

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी टिकट बुकिंग, पहले चरण में इन रूट्स पर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

Noida Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. इसके पहले चरण की उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग अप्रैल या मई 2026 से शुरू होगी.

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी टिकट बुकिंग, पहले चरण में इन रूट्स पर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं
Noida Airport Ticket Booking
file photo

Noida Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है. यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के बाद क्षेत्र का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज‑1) का उद्घाटन करेंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत में हवाई यात्रा को एक नया रूप देने जा रहा है. ऐसे में सबको इंतजार है कि यहां से उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग कब से शुरू होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान के लिए टिकट कब से शुरू होगी और यहां से किन जगहों की उड़ानें शुरू होंगी.

यह भी पढ़ें:- Noida Airport: पीपीपी मॉडल से तैयार हुआ नोएडा एयरपोर्ट, ILS System से बनेगा 'हाई-टेक', जानिए क्या-क्या होगी सुविधा

नोएडा एयरपोर्ट पर कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. इसके पहले चरण की उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग अप्रैल या मई 2026 से शुरू होगी. यह आधुनिक एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है. एयरपोर्ट से शुरू होने वाली उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग उद्घाटन के कुछ दिनों बाद से शुरू कर दी जाएगी. इससे यात्रियों को पहले से टिकट बुक करने का मौका मिलेगा और उन्हें यात्रा की बेहतर और आसान योजना बनाने में मदद होगी.

30 रूट्स पर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

शुरुआती चरण में जेवर एयरपोर्ट से कुल 30 उड़ानें शुरू की जाएगी. इनमें 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी, जो ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए होंगी. इसके अलावा 25 घरेलू उड़ानें देश के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी, जिसमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर शामिल है. इससे पूरे भारत में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. यह एयरपोर्ट यात्रियों के साथ‑साथ कार्गो सेवाओं के लिए भी तैयार किया गया है. इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक उड़ानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) को 6 मार्च को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है. इस एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने किया है, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहयोगी कंपनी है. फिलहाल जिन एयरलाइनों ने यहां से उड़ानें शुरू करने की पुष्टि की है, उनमें इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी राहत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. अब तक यहां के लोगों को उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक लंबा सफर करना पड़ता था, लेकिन अब यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित इस नए एयरपोर्ट के कारण यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com