विज्ञापन

1 सितंबर से मुंबई में तबेले का दूध 8 रुपये होगा महंगा, आम आदमी को देना होगा 10 रुपये ज्यादा

तबेले से सीधे सप्लाई होने वाले दूध के दाम 1 सितंबर से 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. पहले थोक कीमत 93 रुपये प्रति लीटर थी जो अब 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.

1 सितंबर से मुंबई में तबेले का दूध 8 रुपये होगा महंगा, आम आदमी को देना होगा 10 रुपये ज्यादा
1 सितंबर से मुंबई में तबेले का दूध महंगा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

देश में लगातार दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में हाल ही में 11 अगस्त को पैकेट वाले दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. वहीं अब मुंबई में तबेले के ताजे दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. मुंबई के पशु बाड़ों से यानी तबेले से सीधे सप्लाई होने वाले दूध के दाम 1 सितंबर से 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. पहले थोक कीमत 93 रुपये प्रति लीटर थी जो अब 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं उम्मीद है कि आम लोगों को अब तबेले वाले दूध के लिए 110 रुपये चुकाने होंगे जो पहले 100 रुपये थे. यानी आम लोगों को 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

क्यों बढ़ाए जा रहे दूध के दाम

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने इस बढ़ोतरी के पीछे पशुओं और उनके चारे की लागत में 25% की वृद्धि का कारण बताया है. इस बढ़ोतरी से लस्सी, छाछ, घी और मिठाइयों जैसे उत्पादों के भी महंगे होने की उम्मीद है.

1 सितंबर से 28 फरवरी तक नई दर रहेगी लागू

बताया जा रहा है कि गुरुवार को तबेले मालिकों की बैठक हुई जिसमें दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमत और पशुओं के खाने की चीज, दाना, चना चूनी, घास, भूसा की कीमतों में 25 प्रतिशत बढ़ने की बात कही. उनकी मांग थी कि दूध के दाम थोक में 15 रुपये तक बढ़ाए जाएं. लेकिन बैठक में लंबी बहस के बाद 8 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है. यह भी फैसला किया गया है कि नई दर 1 सितंबर से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. इसके बाद फिर से दामों पर चर्चा की जाएगी. उस वक्त जो हालात होंगे उसके मुताबिक फैसला लिया जाएगा.

बता दें दूध के दामों को लेकर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. वहीं सरकार ने लोकसभा में कहा है कि दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. सरकार ने कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों के आधार पर सहकारी समितियां और निजी डेयरियां ही दूध की कीमतें तय करती रहेंगी.

य़ह भी पढ़ेंः सितंबर में 12 दिन नहीं होगा बैंक का काम, नोट कर लें तारीख, बैंक कर्मियों ने दी है हड़ताल की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Milk Producers Association, Milk Price Hike, Mumbai Milk Supply, Dairy Milk Products, Dairy Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com