विज्ञापन

सितंबर में 12 दिन नहीं होगा बैंक का काम, नोट कर लें तारीख, बैंक कर्मियों ने दी है हड़ताल की चेतावनी

सितंबर महीने में अलग-अलग तारीखों पर 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी बैंक का कामकाज ठप रहने वाला है. इसलिए बैंक जाने से पहले आप तारीख देख लें

सितंबर में 12 दिन नहीं होगा बैंक का काम, नोट कर लें तारीख, बैंक कर्मियों ने दी है हड़ताल की चेतावनी
सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

सितंबर महीने में बैंक से जुड़े काम को तारीख देखकर आप निपटा सकते हैं, क्योंकि सितंबर महीने में अलग-अलग तारीखों पर 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी बैंक का कामकाज ठप रहने वाला है. इसलिए बैंक जाने से पहले आप तारीख देख लें और जान लें बैंक खुला है या नहीं. सितंबर महीने में बैंक कर्मियों ने अखिल भारतीय हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक कर्मचारी की मांग है कि RBI और इश्योरेंस सेक्टर की तर्ज पर बैंक में भी सप्ताह में 5 दिन काम करने की व्यवस्था लागू हो. साथ ही परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) समझौतों को भी एक समान लागू किया जाए. ऐसे में बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लागू करने के लिए हड़ताल की चेतावनी दी है.

जानकारी के मुताबिक, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से हड़ताल की घोषणा हुई है. UFBU ने कहा है कि 11 सितंबर देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं. 

चार अलग-अलग दिन हड़ताल का ऐलान

संगठन की ओर से हड़ताल की चेतावनी दी गई है. 11 सितंबर देशव्यापी बैंक हड़ताल के बाद 28 सितंबर, 29 सितंबर और 30 सितंबर को भी तीन दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया गया है. यानी सितंबर महीने में चार दिन हड़ताल की वजह से काम काज ठप रहने वाला है.

सिंतबर में 8 दिन रहने वाली है छुट्टी

सितंबर महीने में हड़ताल की वजह से बैंक का काम ठप रहने के अलावा 8 दिन छुट्टियां भी है. इसमें 6 दिन सप्ताहिक छुट्टी होने वाली है. जिसमें 6 सितंबर, 12 सितंबर (शनिवार), 13 सितंबर, 20 सितंबर, 26 सितंबर (शनिवार) और 27 सितंबर रविवार शामिल है. इसके अलावा 4 सितंबर को जन्माष्टमि की छुट्टी होने वाली जिसमें देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेगा. वहीं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी, हरितालिका जैसे त्योहार को लेकर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाला है.

यह भी पढ़ेंः 

एक व्यक्ति कितने Credit Card बनवा सकता है? समझ लीजिए RBI के नियम

क्या बिना बैंक अकाउंट के मिल सकता है क्रेडिट कार्ड? जानें क्या है विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Date, Bank Strike, Bank Closed Dates, Bank News, Bank Holiday List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com