Metro Card On Phone: लंबी लाइनों में खड़े होकर अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने के दिन अब बीत चुके हैं. स्टेशन पर नकद पैसे ढूंढने की झंझट भी नहीं रही. अब आपका स्मार्टफोन ही आपका मेट्रो कार्ड बन सकता है, जिससे यात्रा फास्ट, आसान और बिना किसी संपर्क के हो जाती है. यहां एक आसान स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड है, जो बताएगी कि कैसे आप अपने फोन को डिजिटल मेट्रो पास में बदल सकते हैं. इससे आपको पैसे की बचत तो होगी ही, इसके साथ ही समय की बचत भी होगी. चलिए आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस और फायदे क्या हैं?
यह भी पढ़ें:- फाइनेंशियल फ्रीडम गाइड 2026: सिर्फ अपनी सैलरी पर निर्भर न रहें, जानिए कैसे बढ़ाएं अपनी इनकम
स्मार्टफोन को मेट्रोकार्ड में कैसे बदलें?
अपने स्मार्टफोन को मेट्रो कार्ड में बदलने के लिए Delhi Metro Sarthi App (पहले Momentum 2.0) डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और वर्चुअल स्मार्ट कार्ड बनाकर रिचार्ज करें, जिससे आपको मेट्रो के गेट पर स्कैन करने के लिए एक QR कोड मिलेगा और आप फिजिकल कार्ड के बिना यात्रा कर सकेंगे. यह ऐप Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है और इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट या फिजिकल कार्ड रखने की झंझट नहीं होती है.
ऐप डाउनलोड करें- Google Play Store (Android) या Apple App Store (iOS) से Delhi Metro Sarthi App (या Momentum 2.0) डाउनलोड करें.
लॉग-इन करें- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
वर्चुअल कार्ड चुनें- होम स्क्रीन पर 'Virtual Smart Card' या 'Multiple Journey QR Ticket' विकल्प पर क्लिक करें.
रिचार्ज करें- कम से कम 150 या अन्य उपलब्ध राशि का शुरुआती रिचार्ज करें.
QR कोड का उपयोग करें- रिचार्ज के बाद, आपके फोन पर एक QR कोड एक्टिवेट हो जाएगा, जिसे मेट्रो के एंट्री और एग्जिट गेट पर स्कैन करके आप यात्रा कर सकते हैं.
स्मार्टफोन को मेट्रोकार्ड में बदलने के फायदेस्मार्टफोन को मेट्रोकार्ड में बदलने से कई फायदे मिलते हैं. ऐसा करने से कोई फिजिकल कार्ड नहीं रखना पड़ता, जिससे कार्ड खोने या खराब होने का डर नहीं रहता. इसमें फिजिकल कार्ड के विपरीत कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं देना होता. ऐप से तुरंत ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं औ लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं