विज्ञापन

फाइनेंशियल फ्रीडम गाइड 2026: सिर्फ अपनी सैलरी पर निर्भर न रहें, जानिए कैसे बढ़ाएं अपनी इनकम

Financial Freedom Guide 2026: फाइनेंशियल फ्रीडम गाइड का मतलब है अपने पैसे को इस तरह मैनेज करना कि आपको अपनी जरूरतों और सपनों को पूरा करने के लिए लगातार नौकरी की जरूरत न पड़े, जिसके लिए लक्ष्य निर्धारित करना, बजट बनाना, कर्ज चुकाना, बचत करना और समझदारी से निवेश करना जैसे कदम उठाने होते हैं.

फाइनेंशियल फ्रीडम गाइड 2026: सिर्फ अपनी सैलरी पर निर्भर न रहें, जानिए कैसे बढ़ाएं अपनी इनकम
फाइनेंशियल फ्रीडम गाइड
Freepik

Financial Freedom Guide 2026: कई लोग नौकरी करके मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से पूरी तरह आजाद नहीं हो पाते. सच्चाई यह है कि सिर्फ सैलरी के भरोसे आप लंबी अवधि की संपत्ति नहीं बना सकते. असली वित्तीय आजादी पाने के लिए आपके पास कमाई के कई स्रोत होना जरूरी है. ऐसे में फाइनेंसियल फ्रीडम गाइड आपकी मदद कर सकती है. यह वह स्थिति है जब आपके पास इतना पैसा और संपत्तियां (assets) हों, कि आपको अपनी पसंद का लाइफस्टाइल जीने के लिए काम करने की जरूरत न हो, क्योंकि आपकी आय के स्रोत आपके खर्चों को पूरा कर रहे हों.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar Update: बच्चों के आधार को लेकर जरूरी अपडेट, MBU करना हुआ अनिवार्य, स्कूलों और सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

फाइनेंसियल फ्रीडम गाइड क्या है?

फाइनेंसियल फ्रीडम गाइड का मतलब है अपने पैसे को इस तरह मैनेज करना कि आपको अपनी जरूरतों और सपनों को पूरा करने के लिए लगातार नौकरी की जरूरत न पड़े, जिसके लिए लक्ष्य निर्धारित करना, बजट बनाना, कर्ज चुकाना, बचत करना और समझदारी से निवेश करना जैसे कदम उठाने होते हैं, ताकि आपकी निष्क्रिय आय (passive income) आपके खर्चों से ज्यादा हो जाए और आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें.

समझें केवल सैलरी क्यों पर्याप्त नहीं है?

सिर्फ एक तय सैलरी पर निर्भर रहने की कुछ सीमाएं होती हैं. प्रमोशन या सालाना इन्क्रीमेंट धीरे‑धीरे बढ़ते हैं, बहुत बड़ा फर्क नहीं लाते. समय के साथ‑साथ खर्च बढ़ते जाते हैं और आपकी सैलरी का मूल्य कम हो जाता है और अचानक छंटनी या आर्थिक मंदी आय को रोक सकती है. ऐसे में असली आर्थिक आजादी तब मिलती है, जब आपकी कमाई सिर्फ आपके समय पर निर्भर नहीं हो.

लक्ष्य निर्धारित करें- जानें आपको कितने पैसे की जरूरत है और कब तक, जैसे घर खरीदना, रिटायरमेंट या यात्रा आदि.

बजट बनाएं- अपनी आय और खर्चों को ट्रैक करें, आय से कम खर्च करें और बचत व निवेश के लिए पैसे अलग निकालें.

कर्ज चुकाएं- हाई ब्याज वाले कर्ज (जैसे क्रेडिट कार्ड) को जल्द से जल्द खत्म करें, क्योंकि ये आपकी संपत्ति बनाने में बाधा डालते हैं.

खुद को पहले भुगतान करें- सैलरी आते ही सबसे पहले बचत और निवेश के लिए पैसे निकालें, फिर खर्च करें.

बचत और निवेश- एक इमरजेंसी फंड बनाएं जैसे 3-6 महीने के खर्चों के बराबर और फिर शेयर, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी में निवेश करें ताकि पैसा बढ़े.

निष्क्रिय आय- ऐसे निवेश करें जिनसे आपको बिना एक्टिव रूप से काम किए पैसा मिले जैसे डिविडेंड, किराया.

आय के स्रोत बढ़ाएं- एक से ज़्यादा आय के स्रोत बनाने की कोशिश करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com