विज्ञापन

‘पहले मैं भाई था, फिर दादा और अब मामा हूं’, हिमंता ने समझाई अपनी पॉलिटिकल इमेज की क्रोनोलॉजी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पॉलिटिकल इमेज को उम्र के स्वाभाविक पड़ाव से जोड़ते हुए 'भाई से मामा' तक के सफर की दिलचस्प क्रोनोलॉजी समझाई है.

‘पहले मैं भाई था, फिर दादा और अब मामा हूं’, हिमंता ने समझाई अपनी पॉलिटिकल इमेज की क्रोनोलॉजी
  • असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने राजनीतिक सफर को उम्र के अनुसार भाई से मामा बनने की प्रक्रिया बताई
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका जनता के साथ रिश्ता कोई रणनीति नहीं बल्कि स्वाभाविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया है
  • असम में लोगों को प्यार से अंकल की जगह मामा कहा जाता है, जो स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. NDTV को दिए स्पेशल इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पॉलिटिकल इमेज की क्रोनोलॉजी बेहद दिलचस्प तरीके से समझाई. उन्होंने बताया कि कैसे समय के साथ जनता के बीच उनका रिश्ता 'भाई' से बदलकर अब 'मामा' तक पहुंच गया है. उन्होंने यह भी कहा आने वाले वक्त में वो असम की जनता के लिए 'नाना' भी बनेंगे.

उम्र के साथ बदलता रिश्ता

सीएम सरमा ने कहा कि यह बदलाव किसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि उम्र का एक स्वाभाविक पड़ाव है. उन्होंने बताया, "जब मैंने 27 साल की उम्र में राजनीति शुरू की थी, तब मैं 'भाई' था. धीरे-धीरे उम्र बढ़ी तो मैं 'दादा'बना और अब जब मैं 55 साल का हुआ हूं, तो मैं 'मामा' बन गया हूं."

असम में 'अंकल' मतलब 'मामा'

अपनी 'मामा' वाली इमेज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिसे अन्य जगहों पर लोग 'अंकल' बुलाते हैं, असम की संस्कृति में उसे प्यार से 'मामा' कहा जाता है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उम्र से नहीं लड़ सकता और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है.

यह भी पढ़ें: 'यह असमिया संस्कृति पर हमला है', असम BJP के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने 'घुसपैठ' पर क्यों कहा ऐसा?

भविष्य में 'नाना' भी बनूंगा

मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, 'भगवान ने जीवन के तीन-चार स्टेज बनाए हैं. पहले भाई बनो, फिर दादा, फिर मामा और अंत में नाना. जब मैं 65 साल का हो जाऊंगा, तो मैं 'नाना' या 'काका' बन जाऊंगा.'

यह भी पढ़ें: 30 साल से मेरा ड्राइवर मुस्लिम, मुझे मुसलमानों से क्या दिक्कत? NDTV Power Play में बोले असम CM हिमंता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com