Gas Cylinder Alternative Gadgets: देश के कई राज्यों में LPG गैस की किल्लत होने की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. ऐसे में LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से निपटने के लिए बिजली से चलने वाले आधुनिक विकल्प सबसे अच्छे हैं. अगर आप परेशान नहीं होना चाहते हैं, तो ये विकल्प चुन सकते हैं. जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है आप इन डिवाइसेज को कुकिंग के लिए यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको गैस के लिए परेशान होने जरूरत भी नहीं पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं स्मार्ट कुकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन, जो बिजली से चलते हैं.
यह भी पढ़ें:- ट्रैफिक की भीड़... मां का प्यार, महिला ऑटो ड्राइवर बेटी ने बगल वाली सीट पर किया ऐसा इंतजाम, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो
इंडक्शन चूल्हा (Induction Stove)
एक इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) आधुनिक किचन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह बिजली से चलता है और पारंपरिक गैस चूल्हे की तुलना में काफी तेज और सुरक्षित होता है. इसमें एनर्जी की बचत होती है और यह केवल बर्तनों के निचले हिस्से को गर्म करता है. इससे आसानी से खाना बनाया जा सकता है. बाजार में 2000 से 5000 रुपये तक के कई इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं. आप अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं.
इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर या राइस कुकर (Electric Multi Cooker)
यह चावल, दाल, खिचड़ी, सब्जियां और सूप बनाने के लिए बहुत काम का है. इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर और राइस कुकर दोनों ही बिजली से चलने वाले उपकरण हैं. इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर या मल्टी कुकर के कई मॉडल में टाइमर और ऑटो कुकिंग मोड भी मिलता है. इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर को आप ई-कॉमर्स से या ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. यह 2000 रुपये तक मिल जाता है.
माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven)इसका उपयोग न केवल खाना गर्म करने के लिए, बल्कि खाना पकाने और बेकिंग के लिए भी किया जा सकता है. इसमें समय और मेहनत दोनों बचते हैं. यह भी ऑप्शन भी आपके बहुत असरदार हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं