विज्ञापन

अब बिना सिरदर्द हाईवे पर भर सकेंगे फर्राटा, घर बैठे Rajmargyatra App से लें डिजिटल लोकल पास

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत दी है. NHAI के ताजा फैसले के मुताबिक अब स्थानीय वाहन चालकों को लोकल टोल पास (Local Toll Pass) बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जानिए डिजिटल पास बनवाने और ऐप इस्तेमाल करने का पूरा तरीका.

अब बिना सिरदर्द हाईवे पर भर सकेंगे फर्राटा, घर बैठे Rajmargyatra App से लें डिजिटल लोकल पास
 Rajmargyatra App Local Pass: अब टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा डिजिटल लोकल पास; राजमार्गयात्रा ऐप से घर बैठे ऐसे करें अप्लाई.
NDTV

 Rajmargyatra App Local Pass: राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर रोजाना आवा जाही करने वाले स्थानीय निवासियों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बेहद सुविधा जनक कदम उठाया है. एनएचएआई के इस सुविधा के बाद अब टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने घर बैठे ही डिजिटल लोकल पास (Digital Local Pass) हासिल कर सकते हैं.

दरअसल, पहले स्थानीय लोगों को अपना रियायती पास बनवाने या उसे रिन्यू कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से टोल प्लाजा जाना पड़ता था और कागजी दस्तावेज जमा करने होते थे, लेकिन अब NHAI के ऑफिशियल राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप के जरिए यह पूरी प्रक्रिया महज कुछ ही मिनटों में डिजिटल रूप से पूरी हो जाएगी. बस इस के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

राजमार्ग यात्रा ऐप करें डाउनलोड

एनएचएआई के मुताबिक, नया लोकल पास फीचर योग्य वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर जाए बिना ही मंथली पास खरीदने और महीने भर अनलिमिटेड सफर करने की सुविधा देता है. इस डिजिटल लोकल पास लीक  मुंडका बक्करवाला टोल से शुरुआत: डिजिटल लोकल पास की यह पहली सुविधा दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर स्थित मुंडका बक्करवाला टोल प्लाजा से शुरू की गई है. आने वाले महीनों में इसे देशभर के अन्य सभी एनएचएआई टोल प्लाजा पर लागू कर दिया जाएगा.

डिजीलॉकर और वाहन पोर्टल से सीधे जुड़ा है ऐप

यह नया सिस्टम DigiLocker और VAHAN पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड है. जैसे ही आप पास के लिए अप्लाई करेंगे, ऐप आपकी सहमति से आपका पता, वाहन नंबर और लिंक किए गए फास्टैग (FASTag) का विवरण अपने आप वेरीफाई कर लेगा. इसके बाद यह तय करने के लिए कि आपका घर टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में ही है, जीआईएस (GISbased Verification) तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इससे कागजी झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

ऐप में जुड़ा मार्ग मित्र हेल्प सेंटर

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के सफर को और अधिक सुगम बनाने के लिए NHAI ने राजमार्ग यात्रा ऐप के भीतर मार्ग मित्र (MargMitra) नाम से एक इंटेलिजेंट डिजिटल असिस्टेंस प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. मार्गमित्र एक सिंगल विंडो इंटरफेस है, जहां यात्री 22 भारतीय भाषाओं में बोलकर या टाइप करके अपनी समस्या बता सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर आपको फास्टैग रिचार्ज, केवाईसी (KYC), रिफंड स्टेटस और ब्लैकलिस्टिंग स्टेटस से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल जाएगी. यदि आपको कोई समस्या है, तो आप सीधे ऐप से शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जो तुरंत संबंधित विभाग को भेज दी जाएगी. यात्री अपनी शिकायतों की स्थिति को रियलटाइम ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके अलावा, सड़क सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं जैसे कि खराब हुए वाहन या अतिक्रमण की रिपोर्ट भी ऐप के माध्यम से की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- 2026 में लागू हुए EPFO के 5 नए नियम, क्लेम सेटलमेंट और ऑटो-ट्रांसफर हुआ बेहद आसान

NHAI ने एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं से 'Rajmargyatra' ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और स्मार्ट हाईवे यात्रा का लाभ उठा सकें.

यह भी पढ़ें-  मोबाइल खो या चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम;  कानूनी मुसीबत से बचाएंगे ये जरूरी स्टेप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Tax, Toll Tax Fraud, Toll Tax Free, Toll Tax Benifits, Rajmargyatra Annual Pass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com